लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: दिल्ली के चांदनी महल इलाके में तीन लोगों की मौत, 52 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

By निखिल वर्मा | Updated: April 11, 2020 11:00 IST

दिल्ली सरकार ने चांदनी महल इलाके को सील करके सैनिटाइज करने का निर्णय लिया, जिन 52 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देभारत में शनिवार को कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 7447 हो गए हैं और यह वायरस 239 लोगों की जान ले चुका हैकोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए दिल्ली के 30 इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है.

दिल्ली के चांदनी महल इलाके से बड़ी खबर है। पिछले तीन दिनों में यहां कोरोना वायरस से संक्रमित तीन लोगों की मौत हुई है। इस इलाके 13 धार्मिक स्थलों में रह रहे 102 लोगों निकालकर गुलाबी बाग के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। जांच के बाद इनमें से 52 लोग कोरोनो पॉजिटिव निकले हैं। सेंट्रल दिल्ली की के डीएम ऑफिस ने सूचना दी है कि इस इलाके को भी कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

दिल्ली में 6 और इलाकों को किया गया सील

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 903 हो गई जिसमें एक दिन में सामने आए 183 नये मामले और दो लोगों की मौत शामिल है। कुल मामलों में से 584 मामले मार्च में निजामुद्दीन इलाके में हुए धार्मिक कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं। दिल्ली में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने छह और इलाकों को सील कर दिया है। राजधानी में पहले से ही 24 इलाके सील हैं। 6 नए इलाकों के साथ ही दिल्ली में सील हुए एरिया की संख्या 30 हो गई है। 

सील किए गए नए 6 इलाकों में चांदनी महल के अलावा नबी करीम, पॉकेट ई, जीटीबी इंक्लेव, गली नंबर 18 से 22 जाकिर नगर, अबु बकर मस्जिद और जाकिर नगर शामिल हैं।

भारत में केसों की संख्या 7400 पार

कोविड​​-19 मामलों की संख्या बढ़कर 7447 तक पहुंच गई, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 239 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार कहा कि कोविड-19 के 6565 रोगियों का इलाज चल रहा है, जबकि 643 लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 1035 नए मामले आए हैं और एक दिन में 40 लोगों की मौत हुई है।

 

 

टॅग्स :कोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली में कोरोनादिल्लीकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?