लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: दिल्ली में डॉक्टर और नर्स सहित 108 मेडिकल कर्मियों को किया गया क्वारंटाइन, सर गंगाराम अस्पताल में थे 2 कोविड-19 मरीज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2020 12:34 IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के अब तक 386 केस मिले हैं. राजधानी में कोविड-19 से पांच लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल में भर्ती दो कोरोना मरीजों की दूसरे टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यह फैसला लिया गया है।जानकारी के मुताबिक अब दोनों मरीजों को आरएमएल अस्पताल में भेज दिया गया है.

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल से बड़ी खबर आ रही है। इस अस्पताल में डॉक्टर-नर्स सहित 108 मेडिकल कर्मियों को क्वारंटाइन किया गया है। अस्पताल में कोरोना वायरस के दो मरीजों के दूसरे कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह फैसला किया गया है। इन मरीजों के संपर्क में ये 108 लोग आए थे। इनमें 85 स्वास्थ्य कर्मियों को घर पर ही रहने के लिए कहा गया जबकि 23 लोग अस्पताल में हैं। 

बीते 24 घंटे में आए 91 नए मामले

बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 91 नए मामले सामने आए और उनकी कुल संख्या बढ़कर 384 हो गई है। 384 नए मामलों में से 259 निजामुद्दीन मरकज से संबंधित हैं जो कोविड-19 के प्रमुख केंद्र के तौर पर सामने आया है। वहां से निकाले गए एक और व्यक्ति की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई।

मरकज से निकाले गए लोगों में से 77 लोग शुक्रवार (3 अप्रैल) को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। दिल्ली में अब तक सामने आए 384 मामलों में से 58 ऐसे लोग हैं जिन्होंने हाल में विदेश यात्रा की थी, 38 लोग ऐसे हैं जो उनके संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुए।

भारत में बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के मामले

कोरोना वायरस के मामले भारत में बढ़ते जा रहे है। कोविड​​-19 मामलों की संख्या शनिवार को बढ़कर 2902 तक पहुंच गई, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के 2650 रोगियों का इलाज चल रहा है, जबकि 183 लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है। पिछले 12 घंटों में भारत में 355 नए मामलों की पुष्टि हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां