लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः क्या केन्द्र सरकार की लापरवाही की सजा मिली है राज्यों को?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: April 25, 2020 05:36 IST

कोरोना वायरस अटैक के मामले में भारतीय जनता पार्टी के ही वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने इस माह की शुरुआत में ट्वीट करके पूछा था कि भारत में विदेशियों के आने पर एक फरवरी को ही रोक क्यों नहीं लगाई गई? स्वामी का मानना है कि अगर एक फरवरी के आसपास ही ऐसा कर दिया जाता तो तबलीगी जमात वाला मामला नहीं होता.

Open in App
ठळक मुद्देक्या केन्द्र सरकार की लापरवाही की सजा राज्यों को मिली है, जिसके कारण आज राजस्थान, महाराष्ट्र जैसे राज्य कोरोना वायरस अटैक के कारण बेहद परेशान हैं.देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 23,452 हो गई है, जिनमें 17,915 सक्रिय हैं, 4813 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि 724 लोगों की मौत हो गई है.

क्या केन्द्र सरकार की लापरवाही की सजा राज्यों को मिली है, जिसके कारण आज राजस्थान, महाराष्ट्र जैसे राज्य कोरोना वायरस अटैक के कारण बेहद परेशान हैं.

देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 23,452 हो गई है, जिनमें 17,915 सक्रिय हैं, 4813 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि 724 लोगों की मौत हो गई है.

राजस्थान में संक्रमितों की संख्या 2000 पार पहुंच गई है, तो मुंबई में कुल मामले 4589 हो गए हैं, जबकि अब तक 179 लोगों की मौत हो गई है.

कोरोना वायरस अटैक के मामले में भारतीय जनता पार्टी के ही वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने इस माह की शुरुआत में ट्वीट करके पूछा था कि भारत में विदेशियों के आने पर एक फरवरी को ही रोक क्यों नहीं लगाई गई? स्वामी का मानना है कि अगर एक फरवरी के आसपास ही ऐसा कर दिया जाता तो तबलीगी जमात वाला मामला नहीं होता.

स्वामी ने ट्वीट किया था- तबलीगी मामला नहीं होता यदि एक फरवरी के आसपास विदेशियों के देश में आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया होता. इसके अलावा अगर भारतीय, जो देश वापस आ रहे थे, उनको एयरपोर्ट के नजदीक होटल अधिग्रहित करके 14 दिनों के लिए क्वारांटाइन कर दिया गया होता तो यह स्थिति नहीं पैदा होती. आखिर प्रतिबंध में इतना समय क्यों लगा?

जाहिर है, केन्द्र सरकार से यह लापरवाही हो चुकी है, जिसकी सजा सभी देशवासियों को मिल रही है.

कोरोना वायरस को लेकर ट्वीट तो फरवरी माह में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी किया था, लेकिन उस पर केन्द्र सरकार की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया, लेकिन क्या केन्द्र सरकार बीजेपी के ही वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी के सवाल का जवाब देगी कि कोरोना संकट के मद्देनजर एक फरवरी को रोक क्यों नहीं लगाई गई थी?

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाराजस्थान में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाराजस्थानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता