लाइव न्यूज़ :

कोरोना से गुजरात के सूरत का बुरा हाल, 24 घंटे हो रहे हैं अंतिम सस्कार, शव वाहनों की भी हुई कमी

By विनीत कुमार | Updated: April 13, 2021 15:22 IST

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 6000 से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और 55 लोगों की मौत हुई है। हालांकि जमीन पर परिस्थिति इससे कहीं ज्यादा खराब नजर आ रही हैं। सूरत में स्थिति बेहद भयावह है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के सूरत में पिछले 10 दिनों में मृतकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई हैस्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कब्रिस्तान और श्मशान घाट में 24 घंटे काम हो रहे हैंअस्पताल में बेड से लेकर ऑक्सीजन सिलेंडर और वेंटिलेटर की कमी से नहीं मिल पा रहा लोगों को इलाज

पिछले साल कोरोना की मार बुरी तरह झेल चुका गुजरात में इस साल भी कोविड-19 का कहर जारी है। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले 10 दिनों में सूरत में मौतों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई हैं। इतने शव आ रहे हैं कि कई बार उनके अंतिम संस्कार के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

यही नहीं अस्पताल में भी मरीजों का बुरा हाल है। अस्पताल के बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर और दवा सहित एंबुलेंस तक की कमी हो गई है। इलाज के अभाव में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार आलम ये है कि लाशों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के लिए भी शव वाहन कम पड़ गए हैं। एक ही वाहन में कई-कई शव ले जाए जा रहे हैं। ये वाहन शवों को रास्ते में अलग-अलग श्मसान घाट पर उतारते जाते हैं।

चिताओं की गर्मी से भट्‌ठियों की चिमनियां पिघली

इस बीच दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार सूरत के श्मशान घाटों पर चौबीसों घंटे अंतिम संस्कार का काम जारी है। स्थिति ऐसी है कि चिताओं की गर्मी से भट्‌ठियों की चिमनियां तक पिघलले लगी हैं।  

अखबार की रिपोर्ट के अनुसार शहर के अश्विनी कुमार और रामनाथ घेला श्मशान घाट में सब से ज्यादा शव पहुंच रहे हैं। इन जगहों पर रोजाना 100 से ज्यादा लाशाों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

हालात को देखते हुए सूरत में तापी नदी के किनारे कैलाश मोक्षधाम को फिर से शुरू कर दिया गया है। यह पिछले करीब 15 साल से बंद था। इसे खोले जाने के बाद पिछले तीन दिनों में यहां 50 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है।

कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार के लिए इंतजार

सूरत में रांदेर के दो और रामपुरा में एक कब्रिस्तान में कोरोना से मरने वालों को दफनाया जा रहा है। इन कब्रिस्तान में आम तौर पर दो से तीन मैय्यत आती थीं। हालांकि अब इनकी संख्या बढ़कर रोजाना 10 से 12 हो गई है।

बता दें कि गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 6,021 नये मामले सामने आने के साथ अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर सोमवार को 3,53,516 पहुंच गई। साथ ही आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इसी अवधि में 55 लोगों की मौत भी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से हुई 55 मौतों में 20 मरीजों की अहमदाबाद जिले में, 19 की सूरत में, सात की वड़ोदरा में और छह की राजकोट में मौत हुई। वहीं, भरूच, बोताड और साबरकंठा में एक-एक संक्रमित की मौत हो गई। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियागुजरातकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया