लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: जम्मू-कश्मीर में कोरोना का पहला केस, 83 वर्षीय महिला पीड़ित, 400 लोगों को रखा गया निगरानी में

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 9, 2020 11:41 IST

भारत में अब-तक कोरोना वायरस के 41 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 16 मरीज ऐसे हैं, जो इटली के रहने वाले हैं और हाल ही में भारत आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू और कश्मीर के प्रमुख सचिव योजना रोहित कंसल ने बताया कि जम्मू के सतवारी और सरवाल इलाकों में 400 व्यक्तियों को निगरानी में रखा गया है। पूर्व में ईरान की यात्रा कर चुकी महिला उन दो मरीजों में शामिल हैं जिन्हें प्रशासन ने सप्ताहांत में 'हाई वायरल लोड मामला' घोषित किया था।

श्रीनगर: कोरोना वायरस भारत में भी तेजी से फैल रहा है। जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस का पहला केस पॉजिटिव आया है। सोमवार को पीटीआई-भाषा ने इस खबर की पुष्टी की है। जम्मू में 83 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाई गई है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर में यह पहला मामला है जहां संक्रमण की पुष्टि हो गई है। जम्मू-कश्मीर के इस मामले को लेकर भारत में कोरोना वायरस के कुल 41 मामले हो गए हैं। 

पूर्व में ईरान की यात्रा कर चुकी महिला उन दो मरीजों में शामिल हैं जिन्हें प्रशासन ने सप्ताहांत में 'हाई वायरल लोड मामला' घोषित किया था। हाई वायरल लोड मामले ऐसे मामले होते हैं जिनमें संक्रमण बहुत ज्यादा होता है। अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों का गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के पृथक वार्ड में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “महिला मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है जबकि अन्य मरीज की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।” 

जम्मू और कश्मीर के प्रमुख सचिव योजना रोहित कंसल ने बताया कि जम्मू के सतवारी और सरवाल इलाकों में 400 व्यक्तियों को निगरानी में रखा गया है। इन इलाकों में आंगनवाड़ी केंद्र 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं।

केरल में भी तीन साल का बच्चा कोरोना वायरस से पीड़ित 

 केरल में एक 3 वर्षीय बच्चा कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है, उसने हाल ही में इटली की यात्रा की थी। बच्चे को एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। बच्चे का परिवार हाल ही में इटली से लौटा था। परिवार के सभी पांच सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इसी के साथ केरल में कोरोना के मामले बढ़कर 9 हो गए हैं। 

भारत में अबतक कोरोना वायरस के 41 मामले 

भारत में अब-तक कोरोना वायरस के 41 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 16 मरीज ऐसे हैं, जो इटली के रहने वाले हैं और हाल ही में भारत आए थे। इन 41 लोगों में से कुछ लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। भारत में सबसे ज्यादा मामले केरल और उत्तर प्रदेश में सामने आए हैं। इन सभी मरीजों में वही लोग शामिल हैं, जो या तो विदेश से आए हैं या फिर विदेश से आने वालों के संपर्क में आए थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब