लाइव न्यूज़ :

फरवरी 2021 तक खत्म हो जाएगा कोरोना, दावे की हकीकत पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा-वैक्सीन ही एकमात्र विकल्प

By एसके गुप्ता | Updated: October 21, 2020 20:41 IST

क्या बिना वैक्सीन के वाकई में देश से फरवरी 2021 तक कोरोना खत्म हो जाएगा। सवाल के जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि बिना वैक्सीन के कोरोना खत्म हो जाएगा यह संभव नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपैनल ने यह भी दावा किया है कि फरवरी 2021 तक देश में यह महामारी खत्म हो जाएगी।राजेश भूषण ने कहा कि वैज्ञानिकों के इस आकलन को स्वास्थ्य मंत्रालय पूरी गंभीरता से ले रहा है।वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की ओर से अध्ययन में सावधानियां बरतने की बातें भी साफ कही गई हैं।

नई दिल्लीः केंद्र की ओर से गठित वैज्ञानिकों के पैनल ने कहा है कि भारत में कोरोना पीक को पार कर गया है। पैनल ने यह भी दावा किया है कि फरवरी 2021 तक देश में यह महामारी खत्म हो जाएगी।

दूसरी ओर यूरोप के कई देशों में कोरोना महामारी फिर से पैर पसारने लगी है और वहां लॉकडाउन का दूसरा चरण शुरू हो गया है। क्या बिना वैक्सीन के वाकई में देश से फरवरी 2021 तक कोरोना खत्म हो जाएगा। सवाल के जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि बिना वैक्सीन के कोरोना खत्म हो जाएगा यह संभव नहीं है।

आईआईटी और आईआईएससी के जिन प्रोफेसर्स और वैज्ञानिकों ने मैथमेटिक्स मॉडल के आधार पर कोरोना के खत्म होने का आकलन अपने अध्ययन में किया है। उन्होंने यह भी कहा है कि दो गज की दूरी और मास्क पहनना जरूरी है। राजेश भूषण ने कहा कि वैज्ञानिकों के इस आकलन को स्वास्थ्य मंत्रालय पूरी गंभीरता से ले रहा है।

लेकिन वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की ओर से अध्ययन में सावधानियां बरतने की बातें भी साफ कही गई हैं। दरअसल देश में जिस गति से कोरोना पॉजिटिव केसेज में गिरावट आ रही है। उसे देखते हुए यह एक गणितिय आकलन कहा जा सकता है। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी साफ कहा चुके हैं कि जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं। स्वास्थ्य मंत्रालय भी बार-बार मास्क पहनने की अपील कर रहा है।

एम्स के निदेशक डा. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती और लोगों को वह नहीं लग जाती तब तक उससे बचाव का एकमात्र विकल्प मास्क पहनना, दो गज की दूरी के नियम का पालन करना और बार-बार साबुन से 20 सैकेंड तक अच्छे से हाथ धोना है।

मास्क पहनना इसलिए जरूरी है कि अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं और बातचीत के दौरान उसके मुंह के ड्रॉपलेट (मुंह से निकले थूक की सूक्ष्म बूंदें) गिरती हैं तो मास्क पहनने के कारण वह ड्रापलेट आपके मुंह और नाक में नहीं जाएंगे। अगर आप उचित दूरी पर खड़े हैं तो भी आप तक ड्रॉपलेट नहीं पहुंचेंगे और अगर आप हाथ धोते रहेंगे तो इससे संक्रमण से बचाव रहेगा।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियास्वास्थ्य मंत्री भारत सरकारवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’