लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: बंगाल और केंद्र सरकार के आंकड़ों में अंतर, राज्य बोला- हम डेटा दे रहे, वे वेबसाइट पर क्या डाल रहे, यह उन पर निर्भर

By भाषा | Updated: May 10, 2020 05:45 IST

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के मामलों की संख्या राज्य सरकार के आंकड़ों से ज्यादा बताई थी। लेकिन पिछले चार दिन से चक्र बदल गया है और अब राज्य द्वारा बताए जा रहे आंकड़े ज्यादा हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस सरकार प्रशासन पर कोविड-19 के आंकड़ों को छिपाने और हालात को संभाल नहीं पाने के आरोपों से उठे विवाद के बीच राज्य और केंद्र सरकार के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत कोरोना वायरस आंकड़ों में अंतर देखा गया है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक कोविड-19 के 1,786 संक्रमण के मामले आए हैं और वायरस संक्रमित 171 लोगों की मौत हो चुकी है।

तृणमूल कांग्रेस सरकार प्रशासन पर कोविड-19 के आंकड़ों को छिपाने और हालात को संभाल नहीं पाने के आरोपों से उठे विवाद के बीच राज्य और केंद्र सरकार के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत कोरोना वायरस आंकड़ों में अंतर देखा गया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक कोविड-19 के 1,786 संक्रमण के मामले आए हैं और वायरस संक्रमित 171 लोगों की मौत हो चुकी है।

हालांकि अधिकारियों ने केवल 99 मौत संक्रमण के कारण होने की बात कही है और बाकी में अन्य गंभीर बीमारियों को वजह बताया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार राज्य में मृतक संख्या 160 और कुल संक्रमण के मामलों की संख्या 1,678 बताई गयी है।

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के मामलों की संख्या राज्य सरकार के आंकड़ों से ज्यादा बताई थी। लेकिन पिछले चार दिन से चक्र बदल गया है और अब राज्य द्वारा बताए जा रहे आंकड़े ज्यादा हैं।

पश्चिम बंगाल और केंद्र सरकार के आंकड़ों में विसंगतियों के बारे में पूछे जाने पर स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार नियमित आधार पर सभी आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को दे रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सारा डेटा केंद्र से साझा कर रहे हैं। वे वेबसाइट पर क्या डाल रहे हैं, यह उन पर निर्भर करता है। हम इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते।’’

केंद्र सरकार ने पिछले दिनों राज्य में कोविड-19 से निपटने को लेकर तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा था।

केंद्र ने इसके लिए राज्य की आबादी की तुलना में जांच की बहुत कम दर और देश में 13.2 प्रतिशत की सर्वाधिक मृत्यु दर का उदाहरण दिया। हालांकि राज्य सरकार ने कहा था कि शुरुआत में बुनियादी ढांचे की कमी की वजह से ऐसे कम मामलों का पता चला था और इसकी वजह से राज्य में मृत्यु दर अधिक रही। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियापश्चिम बंगालममता बनर्जीटीएमसीमोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया