लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकटः देवेंद्र फड़नवीस ने CM उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र, कोरोना टेस्टिंग और प्रक्रिया पर उठाए ये सवाल

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 22, 2020 09:46 IST

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मंगलवार को 552 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 5,218 तक पहुंच गई। राज्य में दिन में 19 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य में अब तक कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या 251 तक पहुंच गई। 

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कोरोना टेस्टिंग और प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। यह पत्र उन्होंने बीते दिन मंगलवार को लिखा है।  

मुंबईः कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में कोहराम मचा हुआ है और इसके खिलाफ लड़ने के लिए देश को 3 मई तक के लिए लॉकडाउन किया हुआ है। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। इस बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिग्गज नेता देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कोरोना टेस्टिंग और प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। यह पत्र उन्होंने बीते दिन मंगलवार को लिखा है।  

देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, 'मैंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा है कि मरीजों का प्रवेश 'संदिग्ध COVID-19' के रूप में किया जाता है लेकिन उनका समय पर स्वाब नहीं लिया जाता है। उनकी मृत्यु के बाद उनके शरीर को 'संदिग्ध COVID-19' के रूप में जारी किया जाता है। मैंने सीएम को दो केस पेपर भी भेजे हैं। ऐसे लगभग 100 मामले हैं।'

उन्होंने कहा, 'यह कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में गिरावट को दर्शाता है, लेकिन यह तमाम सवालों को उठाता है। यदि किसी मृतक को गैर-कोरोना के रूप में रिलीज किया जाता है तो उसका अंतिम संस्कार गैर-कोरोना के रूप में ही होता है। उनके परिवार और संपर्क को न तो क्वारंटीन किया जाता है न ही टेस्ट। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मंगलवार को 552 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 5,218 तक पहुंच गई। राज्य में दिन में 19 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य में अब तक कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या 251 तक पहुंच गई। 

मंगलवार को मुंबई में 12, पुणे में तीन, ठाणे में दो, सांगली और पिंपरी चिंचवाड़ में एक-एक मौत हुई। अब तक 150 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली, जिसके बाद संक्रमण से मुक्त हुए लोगों की संख्या 722 तक पहुंच गई। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’