लाइव न्यूज़ :

तीन महीने में सबसे कम आए कोरोना के मामले, रिकवरी रेट 90.23 फीसदी और मौतों में आ रही कमी

By एसके गुप्ता | Updated: October 26, 2020 20:01 IST

कोरोना के सक्रिय मामलों में कमी और रिकवरी दर में बढ़ोतरी से भी कोरोना की स्थिति में सुधार दिख रहा है। भारत में कोरोना की रिकवरी दर 90.23 फीसदी और कोरोना से मृत्यु दर 1.50 फीसदी दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 घंटों में कोरोना के नए मामले 50 हजार से नीचे पहुंच गए हैं, जो राहत की बात है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 45,149 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना से 480 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के अब तक कुल 79 लाख 9 हजार 960 मामले आ चुके हैं। 

नई दिल्लीः देश में कोरोना के मामलों में रोज कमी आ रही है। अच्छी खबर यह है कि तीन महीने में सबसे कम दैनिक मामले सामने आए हैं। 

पिछले 24 घंटों में कोरोना के नए मामले 50 हजार से नीचे पहुंच गए हैं, जो राहत की बात है। कोरोना के सक्रिय मामलों में कमी और रिकवरी दर में बढ़ोतरी से भी कोरोना की स्थिति में सुधार दिख रहा है। भारत में कोरोना की रिकवरी दर 90.23 फीसदी और कोरोना से मृत्यु दर 1.50 फीसदी दर्ज की गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 45,149 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में कोरोना से 480 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के अब तक कुल 79 लाख 9 हजार 960 मामले आ चुके हैं। 

अब देश में कोरोना के 6 लाख 53 हजार 717 सक्रिय मामले बचे हैं। कोरोना से 71 लाख 37 हजार 229 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख 19 हजार 14 हो गई है। कोरोना की एक्टिव दर फिलहाल 8.26% है। देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। बीते 24 घंटो में 59,105 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

महाराष्ट्र के लिए अच्छी खबर केरल के लिए बुरी:

कोरोना काल के 7 महीने बाद ऐसा पहली बार देखने में कि दैनिक आकड़ों में महाराष्ट्र कोरोना पॉजिटिव रोगियों में केरल के बाद दूसरे नंबर पर है। केरल में 6843 कोरोना पॉजिटिव रोगी मिले हैं तो महाराष्ट्र से 6059 पॉजिटिव केस आए हैं।

हालांकि रिकवरी दर बढ़ाने वाले दस राज्यों में महाराष्ट्र का स्थान तीसरे नंबर पर है। पिछले 24 घंटे में कर्नाटक में 10106, केरल में 7649 और महाराष्ट्र में 5648 रोगी कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके अलावा 22 मार्च को मृत्यु दर1.60 फीसदी थी जो 26 अक्टूबर को जारी आंकड़ों में 1.50 फीसदी दर्ज की गई है। जिसकी वजह 14 राज्यों में मृत्यु दर 1 फीसदी से कम होना है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाकर्नाटककेरलवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ