लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पुणे में कोरोना संक्रमित पाई गई महिला, नहीं गई थी विदेश, वेंटिलेटर पर रखा गया

By विनीत कुमार | Updated: March 21, 2020 15:33 IST

पुणे में एक महिला में कोरोना वायरस के संक्रमण पाए गए हैं। हालांकि, उसने कोई विदेश यात्रा नहीं की थी। अब इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपुणे में 40 साल की महिला को कोरोना संक्रमण, विदेश यात्रा का रिकॉर्ड नहींनागपुर से भी कुछ ऐसे ही मामलों का बढ़ा खतर, स्थानीय स्तर पर संक्रमण फैलने की आशंका

महाराष्ट्र के पुणे में 40 साल की एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। एक सीनियर अधिकारी ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। इस महिला को भारती हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। हालांकि, सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि महिला का विदेश यात्रा का हाल-फिलहाल का कोई रिकॉर्ड नहीं है। उसने 3 मार्च को जरूर एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए नवी मुंबई के वाशी की यात्रा की थी।

इस बीच मामला सामने आने के बाद डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर नवल किशोर राम ने बताया, 'हम मामले की जांच कर रहे हैं। उसमें कोविड-19 संक्रमण पाया गया है लेकिन उसका विदेश यात्रा को कोई इतिहास नहीं है। वह जरूर विदेश से आए किसी संक्रमति व्यक्ति के संपर्क में आई होगी।'     

नवल किशोर ने बताया कि महिला के मुंबई आने के कैब यात्रा की भी जानकारी हासिल की जा रही है। उन्होंने बताया, 'ऐसे मामलों से निपटने के लिए अलग से गाइडलाइन दी गई है।' महिला के मामले को आगे की जांच के लिए और उच्च अथॉरिटी को भेजा गया है।

बता दें कि महाराष्ट्र के नागपुर से चौंकाने वाली खबर आई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि नागपुर के कुछ क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर लेकिन सीमित मात्रा में कोविड-19 के फैलने (Transmission) से जुड़ी बातें सामने आई हैं। इसे देखते हुए जांच की रणनीति को और पुख्ता किया जा रहा है।

बता दें कि अभी तक भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के अधिकतर मामले उन्हीं लोगों के साथ सामने आये हैं जो हाल में प्रभावित देशों की यात्रा कर लौटे हैं। अब हालांकि, इसके स्थानीय स्तर पर भी फैलने का खतरा बढ़ने लगा है। भारत में अभी तक कोरोना के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। यहां 63 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी