लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः तेलंगाना में माकपा नेता और पूर्व विधायक राजैया की मौत, मोहम्मद सलीम कोरोना पॉजिटिव

By भाषा | Updated: August 4, 2020 15:35 IST

ने विधानसभा में तीन बार (1999, 2004 और 2014) में भद्राचलम सीट का का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। राजैया को आदिवासियों की समस्याएं उठाने के लिए याद किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देकई मौकों पर उन्हें ऑटोरिक्शा या दोपहिया वाहन से राज्य विधानसभा आते देखा गया।मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, भाकपा के पूर्व महासचिव एस सुधाकर रेड्डी और कई अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने राजैया के निधन पर शोक व्यक्त किया।

हैदराबादः तेलंगाना में माकपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सुन्नम राजैया की कोविड-19 की वजह से मृत्यु हो गई। वह 62 वर्ष के थे। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। माकपा के सूत्रों ने बताया कि राजैया की सोमवार देर रात विजयवाड़ा में अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

उन्होंने विधानसभा में तीन बार (1999, 2004 और 2014) में भद्राचलम सीट का का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। राजैया को आदिवासियों की समस्याएं उठाने के लिए याद किया जाता है।

उन्होंने सादगी भरा जीवन जीया। कई मौकों पर उन्हें ऑटोरिक्शा या दोपहिया वाहन से राज्य विधानसभा आते देखा गया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, भाकपा के पूर्व महासचिव एस सुधाकर रेड्डी और कई अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने राजैया के निधन पर शोक व्यक्त किया।

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम और माकपा नेता मोहम्मद सलीम कोरोना से संक्रमित

कांग्रेस के लोकसभा सदस्य कार्ति चिदंबरम और माकपा पोलितब्यूरो के सदस्य मोहम्मद सलीम ने कहा कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच, केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि उन्होंने कुछ दिनों के लिए खुद को पृथक (सेल्फ आइसोलेशन) कर लिया है क्योंकि वह शनिवार शाम गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे।

शाह ने रविवार को अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी ट्वीट के माध्यम से साझा की थी। कार्ति ने ट्वीट किया, ‘‘जांच में मैं कोविड से संक्रमित पाया गया हूं। मेरे अंदर इसके मामूली लक्षण हैं और चिकित्सा परामर्श के अनुसार में अपने घर पर पृथक-वास में हूं।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ मैं उन सभी लोगों से चिकित्सा प्रोटोकॉल का अनुसरण करने का आग्रह करता हूं जो हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं।’’ माकपा नेता सलीम ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। उनमें इसके मामूली लक्षण हैं। सलीम ने कहा कि अपने डॉक्टर की सलाह पर वह एक अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस निर्णय का मकसद अपने दोस्तों, परिवार और पड़ोसियों को संक्रमण के खतरे से बचाना है।

रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट किया, ‘‘मित्रों, मैं बिल्कुल ठीक हूं। प्रोटोकॉल का अनुसरण करते हुए मैंने कुछ दिनों के लिए अपने घर पर ही खुद को पृथक कर लिया है क्योंकि शनिवार शाम एक आधिकारिक मुलाकात में अमित शाह जी से मिला था। मैं घर से काम कर रहा हूं और योग एवं व्यायाम जैसी नियमित दिनचर्या का पालन कर रहा हूं। किताबें पढ़ रहा हूं और शास्त्रीय संगीत का लुत्फ उठा रहा हूं।’’ इससे पहले केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भी खुद को पृथक करने की जानकारी दी थी क्योंकि वह भी हाल ही में गृह मंत्री से मिले थे।

अस्पताल में कोविड-19 का उपचार करा रहे कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि किसी को भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है और वह ठीक होकर जल्द काम पर लौटेंगे। मुख्यमंत्री का इलाज कर रहे मणिपाल अस्पताल ने कहा कि येदियुरप्पा के स्वास्थ्य में ‘‘अच्छा सुधार’’ हो रहा है और उनकी स्थिति ‘‘चिकित्सकीय रूप से स्थिर’’ है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियाहैदराबादतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया