लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में 64 वर्षीय शख्स पाया गया COVID-19 पॉजिटिव, मचा कोहराम

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: March 14, 2020 00:15 IST

मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में एक मरीज के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर कोहराम मचा है। शुक्रवार की दोपहर को इस बात का पता लगने के बाद अस्पतास में कोहराम मच गया।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के हिंदुजा अस्पताल में एक मरीज के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर कोहराम मचा है। शुक्रवार की दोपहर को इस बात का पता लगने के बाद अस्पतास में कोहराम मच गया।एक 64 वर्षीय शख्स हाल में दुबई से भारत लौटा था और कोरोना वायरस के लक्षण के बाद उसे हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में एक मरीज के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर कोहराम मचा है। शुक्रवार की दोपहर को इस बात का पता लगने के बाद अस्पतास में कोहराम मच गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक 64 वर्षीय शख्स हाल में दुबई से भारत लौटा था और कोरोना वायरस के लक्षण के बाद उसे हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में कोरोना से बचाव के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। हर जगह लोग मास्क पहने नजर आए। 

अस्पताल की ओर से कहा गया, ''सर्वोत्तम सावधानियों और दिशानिर्देशों के बावजूद, कल रात अस्पताल में भर्ती हमारे मरीजों में से एक COVID-19 से पॉजिटिव पाया गया और अस्पताल ने तुरंत संबंधित सरकारी अधिकारियों से संपर्क किया, सभी प्रोटोकॉल का पालन किया गया। शहर के सभी कोरोनावायरस मामलों के उपचार के लिए सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार, रोगी को कस्तूरबा अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।''

अस्पताल की ओर से कहा गया कि ओपीडी और आईपीडी सहित अस्पताल संचालन आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद काम कर रहे हैं। अस्पताल ने कई निवारक उपाय किए हैं जैसे कि प्रवेश से पहले मरीजों से उनकी विदेश यात्रा के बारे में पूछना, प्रवेश द्वार ट्राइएज और स्क्रीनिंग करना, भीड़भाड़ रोकने के लिए केवल एक रिश्तेदार को आने की अनुमति देना, जोकि पिछले कई दिनों से चलन में है।

कोरोना वायरस वाले मरीज के साथ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर संपर्क में आने वाले सभी चिकित्सा और गैर-चिकित्सा कर्मचारियों की जांच की गई है और कुछ को सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुार घर पर पृथक रखा गया है।

परीक्षण में सामने आया कि अस्पताल का कोई कर्मचारी कोरोना से संक्रमित नहीं पाया गया।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण