लाइव न्यूज़ :

आंध्रप्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने कहा कोरोना वायरस का खात्मा नहीं हो सकता है, हमें इसके साथ जीना होगा

By भाषा | Updated: April 27, 2020 20:13 IST

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने कोरोना का टीका विकसित नहीं होता तब तक इसे फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग ही एकमात्र विकल्प है।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि कोरोना वायरस का खात्मा नहीं किया जा सकता है।जगन मोहन रेड्डी ने लोगों से अपील की कि सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें क्योंकि प्रसार को रोकने का एकमात्र यही तरीका है।

अमरावती (आंध्रप्रदेश)। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस का खात्मा नहीं किया जा सकता है और संक्रमण को रोकने के लिए पर्याप्त एहतियात बरतकर ‘‘हमें इसके साथ रहना होगा।’’

टेलीविजन के माध्यम से राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक वर्ष या इसके बाद ही वायरस का टीका विकसित किया जा सकता है और तब तक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए ‘‘सामूहिक प्रतिरोधक’’ का विकास करना ही एकमात्र विकल्प है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें क्योंकि प्रसार को रोकने का एकमात्र यही तरीका है। वायरस के कारण राज्य में अभी तक 1177 लोग संक्रमित हुए हैं और 31 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना को अछूत के तौर पर नहीं देखना चाहिए या लोगों को महसूस करने की जरूरत नहीं है कि इसके साथ हर चीज बर्बाद हो गया। यह सामान्य बुखार की तरह है।’’

उन्होंने कहा कि वृद्ध लोगों और अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित लोगों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, ग्रामीण वालंटियर, पुलिस, साफ-सफाई और राजस्व कर्मचारियों को संकट से लड़ने में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया।

टॅग्स :वाई एस जगमोहन रेड्डीकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी