लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना से ठीक हुए शख्स को क्या दोबारा हो सकता है कोविड-19? लोगों को सता रहा दोबारा संक्रमण का डर

By नितिन अग्रवाल | Updated: April 15, 2020 06:50 IST

कई लोगों के मन में ऐसे सवाल है कि क्या कोरोना संक्रमण दोबारा उस शख्स को हो सकता है, जो हाल में इस संक्रमण से ठीक हुआ हो। जानिए क्या कहते हैं सफदरजंग अस्पताल के कम्यूनिटी मेडिसिन के प्रमुख डॉ. जुगल किशोर..

Open in App
ठळक मुद्देकई देशों में संक्रमित शख्स के ठीक होने के बाद दोबारा संक्रमण का शिकार होने की बात सामने आई हैसफदरजंग अस्पताल के कम्यूनिटी मेडिसिन के प्रमुख डॉ. जुगल किशोर के अनुसार संक्रमित हो चुके व्यक्ति को अपना विशेष ध्यान रखना होगा

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कई प्रश्न हैं जो लोगों को डरा रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि संक्रमित व्यक्ति के ठीक हो जाने के बाद क्या फिर यह वायरस उसे अपनी चपेट में ले सकता है?

सफदरजंग के नाम से मशहूर दिल्ली के प्रतिष्ठित महावीर तीर्थंकर मेडिकल कॉलेज के कम्यूनिटी मेडिसिन के प्रमुख डॉ. जुगल किशोर ने ऐसे ही कई सवालों पर लोकमत सामाचार से खास बातचीत की और अपने सुझाव दिए.

दोबारा संक्रमण होने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि मार्स और सार्स वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों के फिर से इसकी चपेट में आने के मामले न के बराबर थे. प्रारंभ में लग रहा था कि कोरोना संक्रमण भी दोबारा नहीं होगा लेकिन कई देशों में संक्रमण के ऐसे मामले सामने आए हैं उससे लगता है कि यह लोगों को दूसरी और तीसरी बार भी शिकार बना सकता है.

यह नई तरह का वायरस है ऐसे में बहुत सी बातें समय के साथ पता चल रही हैं. हालांकि यह भी संभव है कि ऐसे मामलों में प्रतिरोधक क्षमता अच्छी तरह से विकसित नहीं हो पाई हो.

बातचीत में डॉ. किशोर ने ज्यादा से ज्यादा टेस्ट करवाने के सुझाव दिए. उन्होंने कहा कि एक बार संक्रमित हो चुके व्यक्ति को अपना विशेष ध्यान रखना होगा. संक्रमण के कुप्रभावों पर नियंत्रण पा लिया जाए तो भी यह अगले साल या उसके बाद तक परेशान कर सकता है. 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब