लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का खौफ: लॉकडाउन में गुजरात से राजस्थान जा रहा था ऑटो रिक्शा, पुलिस ने सवारियों को भिजवा दिया हॉस्पिटल

By भाषा | Updated: March 25, 2020 20:39 IST

यातायात पुलिस ने बताया कि ऑटो रिक्शा चालक के मुताबिक वह गुजरात के सूरत से मध्यप्रदेश होते हुए राजस्थान के धौलपुर जा रहा था। इस वाहन में चालक के अलावा एक महिला और तीन बच्चे सवार थे।

Open in App

गुजरात से मध्यप्रदेश होते हुए राजस्थान जा रहे ऑटो रिक्शा को यहां यातायात पुलिस ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने को लेकर बुधवार को रोक लिया। इसमें चालक समेत पांच लोग सवार थे। यातायात पुलिस के एक निरीक्षक ने बताया कि शहर में कर्फ्यू लगा होने के कारण सार्वजनिक वाहनों के संचालन पर पूरी तरह पाबंदी है। इस कारण ऑटो रिक्शा को रोका गया। यह तिपहिया वाहन गुजरात में पंजीकृत है।

यातायात पुलिस ने बताया कि ऑटो रिक्शा चालक के मुताबिक वह गुजरात के सूरत से मध्यप्रदेश होते हुए राजस्थान के धौलपुर जा रहा था। इस वाहन में चालक के अलावा एक महिला और तीन बच्चे सवार थे।

निरीक्षक ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशों के मुताबिक ऑटो रिक्शा में सवार लोगों को शहर के एक सरकारी अस्पताल भिजवाया गया है। वहां उनके स्वास्थ्य की एहतियातन जांच की जायेगी। इसके बाद ही उन्हें आगे की यात्रा की अनुमति दी जायेगी।

शहर में पांच लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद बुधवार को ही प्रशासन ने पिछले दो दिन से लागू लॉकडाउन को कर्फ्यू में बदलने का फैसला किया। इन मरीजों में शामिल 65 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनइंडियाराजस्थान में कोरोनागुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?