लाइव न्यूज़ :

मुंबई में Coronavirus से 40 वर्षीय महिला की मौत, महाराष्ट्र में अब तक 7 लोग गंवा चुके जान

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: March 29, 2020 13:42 IST

महाराष्ट्र में कोविड-19 के अब तक सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां इस संक्रमण से 193 लोग प्रभावित हैं, जिनमें से 161 एक्टिव केस हैं, जबकि 25 लोग इससे रिकवरी कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेशभर में अब तक कोरोना वायरस के 1045 मामले।महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 193 लोग इस संक्रमण से प्रभावित।

कोरोना वायरस से मुंबई में रविवार (29 मार्च) को एक 40 साल वर्षीय महिला की मौत हो गई। वह कल यानी शनिवार को ही संक्रमण के चलते हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। उन्हें हाइपरटेंशन की भी समस्या थी। महाराष्ट्र में अब तक इस महामारी से 7 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के अब तक सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां इस संक्रमण से 193 लोग प्रभावित हैं, जिनमें से 161 एक्टिव केस हैं, जबकि 25 लोग इससे रिकवरी कर चुके हैं।

देशभर में अब तक कोरोना वायरस के 1045 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से कुल 27 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। फिलहाल अभी देश में 932 एक्टिव केस हैं, जबकि 86 लोग इससे उबर चुके हैं।

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए निषेधाज्ञा लागू रहने के बीच, पुलिस ने पूरे महाराष्ट्र में आदेशों के उल्लंघन और संबंधित अपराधों के लिए 6,142 मामले दर्ज किए हैं। ज्यादातर मामले भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और 270 और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत दर्ज किए जा रहे हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सबसे अधिक मामले (1,008) अहमदनगर शहर में दर्ज किए गए हैं। इसके बाद सोलापुर शहर (687), पुणे शहर (418), पिंपरी चिंचवाड (576), नागपुर शहर (492) और नासिक शहर (471) शामिल हैं।

मुंबई में धारा 188 के तहत 211 अपराध दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रव्यापी बंद की घोषणा किये जाने से एक दिन पहले 23 मार्च को सड़कों पर बड़ी सभाओं और आंदोलनों को प्रतिबंधित करने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू की थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनमहाराष्ट्र में कोरोनामुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया