लाइव न्यूज़ :

coronavirus: दिल्ली में 32 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, राज्य हो सकते हैं 700 लोग कोविड-19 से संक्रमित, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का दावा

By निखिल वर्मा | Updated: April 2, 2020 11:42 IST

दिल्ली में कोरोना वायरस के 152 मामले अब तक सामने आ चुके हैं और निजामुद्दीन मरकज में हिस्सा लेने वाले 53 लोगों को कोविड-19 से अब तक संक्रमित पाया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के अस्पतालों में 700 लोगों का इलाज जारी है. इसके अलावा इलाज करने वाले कम से कम तीन डॉक्टरों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है.भारत में पिछले 12 घंटे में कोरोना वायरस के 131 नए मामले मिले हैं.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि बुधवार को दिल्ली में 32 लोगों को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है और उनमें से 29 का संबंध तबलीगी जमात से है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में कोविड-19 के अब तक 700 संदिग्ध और पुष्ट मरीज हैं।

इससे पहले दिल्ली में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के 32 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 152 हो गई। इन 152 मामलों में 53 वे लोग हैं जिन्होंने निजामुद्दीन पश्चिम में एक धार्मिक सभा में भाग लिया था। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार छह लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है, दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है और एक देश से बाहर जा चुका है। दिल्ली में कोविड-19 के मरीजों का इलाज करने वाले कम से कम तीन डॉक्टरों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। 

भारत में कोरोना वायरस से 50 मौत

भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना वायरस के 1965 मामले मिले हैं और 50 लोगों की मौत हुई है। पिछले 12 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 131 नए मरीज मिले हैं। गुरुवार (2 अप्रैल) को हरियाणा और पंजाब में एक-एक लोग की कोविड-19 से मौत की खबर है। भारत में अभी कोरोना वायरस के 1764 केस एक्टिव है और 150 लोगों का सफल इलाज करके घर वापस भेजा चुका है।

इन राज्यों में हुई मौतें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में वायरस से अधिक महाराष्ट्र में 13 लोगों की जान गई। इसके बाद गुजरात में 6, मध्य प्रदेश में 6, पंजाब में 4, कर्नाटक में 3 , तेलंगाना में 3, पश्चिम बंगाल में 3, दिल्ली में 2, जम्मू-कश्मीर में 2, उत्तर प्रदेश में 2 और केरल में 2 मौतें हुई हैं, जबकि आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से एक-एक मौत की खबर है। 

टॅग्स :सीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाआम आदमी पार्टीनिज़ामुद्दिन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप