लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 2,505 नए मामले, कुल आंकड़ा एक लाख के करीब पहुंचा

By स्वाति सिंह | Updated: July 5, 2020 19:55 IST

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को 63 लोगों की मौत हो गई। बुलेटिन में कहा गया है कि इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 3,067 हो गई है और संक्रमण के कुल मामले बढ़ 99,444 हो गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,505 नये मामले सामने आए दिल्ली में संक्रमण के कुल मामले बढ़ 99,444 हो गये हैं।

नयी दिल्ली: दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,505 नये मामले सामने आने के साथ कुल आंकड़ा एक लाख के करीब पहुंच गया है, जबकि इस महामारी से यहां मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 3,067 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की एक बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को 63 लोगों की मौत हो गई। बुलेटिन में कहा गया है कि इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 3,067 हो गई है और संक्रमण के कुल मामले बढ़ 99,444 हो गये हैं।

दिल्ली में 23 जून को सर्वाधिक 3,947 मामले सामने आये थे। यह किसी एक दिन की सबसे अधिक संख्या थी। हालांकि, पिछले पांच दिनों में इसमें कमी आई है। बुलेटिन के मुताबिक, अब तक 71,339 मरीज इस रोग से उबर चुके हैं, उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है या प्रवास कर गये हैं, जबकि इलाजरत मरीजों की संख्या 25,038 है। अब तक 6,43,504 नमूनों की जांच की गई है। दिल्ली में निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या शनिवार को 456 थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'