लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: महाराष्ट्र: संक्रमण के 210 नए मामले, मरीजों की संख्या हुई 1,574, जेलों से छोड़े गए तीन हजार से ज्यादा कैदी

By भाषा | Updated: April 11, 2020 05:48 IST

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 210 नये मामलों में 132 संक्रमित अकेले मुंबई के हैं। मुंबई में दस लोगों की मौत हुई। पुणे, पनवेल और वसई-विहार में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। मृतकों में नौ पुरुष और चार महिलाएं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 210 नये मामले आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,574 हो गई है।शुक्रवार को कोविड-19 के 13 मरीजों की मौत हुई और राज्य में संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 110 हो गई।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 210 नये मामले आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,574 हो गई है। शुक्रवार को कोविड-19 के 13 मरीजों की मौत हुई और राज्य में संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 110 हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 210 नये मामलों में 132 संक्रमित अकेले मुंबई के हैं। मुंबई में दस लोगों की मौत हुई। पुणे, पनवेल और वसई-विहार में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। मृतकों में नौ पुरुष और चार महिलाएं हैं।

शुक्रवार को जिन लोगों की मौत हुई उनमें से पांच की उम्र 40 से 60 वर्ष थी जबकि दो की 40 वर्ष से भी कम। मृतकों में से 11 मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अस्थमा और ह्रदयरोग जैसी समस्याओं से पीड़ित थे। ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके लोगों की संख्या 188 है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मुंबई के अलावा पुणे में 38, मीरा भयंदर में 17, नागपुर में छह, कल्याण-डोम्बिवली,ठाणे और बुलढाणा में दो-दो, पिम्परी चिंचवड़ और अकोला में तीन-तीन, नासिक, नवी मुंबई, रत्नागिरी और वसई-विरार में एक-एक नया मामला सामने आया है। विभाग ने बताया कि मुंबई में भर्ती एक मरीज राज्य से बाहर का है। 

कोरोना वायरस: महाराष्ट्र की जेलों से तीन हजार से अधिक कैदी छोड़े गए

महाराष्ट्र के जेल विभाग ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जेलों में भीड़भाड़ कम करने के लिए शुक्रवार तक 3,478 कैदियों को जमानत पर छोड़ा। अधिकारियों ने बताया कि ये कैदी सात साल से कम की सजा काट रहे थे।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्रमुंबईलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए