लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: जापानी क्रूज जहाज पर एक सप्ताह से फंसे हैं 138 भारतीय, लगातार संपर्क में है भारतीय दूतावास

By भाषा | Updated: February 11, 2020 14:57 IST

यह जहाज पिछले सप्ताह जापान के तट पर पहुंचा था। इस जहाज में सवार एक यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था जिसके बाद से जहाज को पृथक रखा गया है।

Open in App

तोक्यो स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार को कहा कि वह उस जापानी क्रूज जहाज पर सवार 138 भारतीयों के संपर्क में है, जिसे कोरोना वायरस संक्रमण के कुछ मामले सामने आने के बाद जापान के पास पृथक करके रखा गया है। कूज जहाज ‘डायमंड प्रिंसेस’ पर कुल 3,711 लोग सवार हैं जिनमें से 138 भारतीय हैं। इन भारतीयों में यात्री और चालक दल के सदस्य शामिल हैं।

यह जहाज पिछले सप्ताह जापान के तट पर पहुंचा था। इस जहाज में सवार एक यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था जिसके बाद से जहाज को पृथक रखा गया है। संक्रमित व्यक्ति पिछले महीने हांगकांग गया था। जहाज में सवार करीब 60 लोगों को सोमवार को इस विषाणु से संक्रमित पाया गया जिसके साथ ही इस विमान में सवार संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 130 हो गई है।

यह पूछे जाने पर कि जहाज पर सवार भारतीयों को जहाज से उतारने के लिए क्या भारतीय दूतावास कोई प्रबंध कर रहा है, एक अधिकारी ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘हालात पर निकटता से नजर रखी जा रही है।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘जहाज पर कुल 138 भारतीय हैं। भारतीय दूतावास उनके संपर्क में हैं।’’

उन्होंने बताया कि जहाज पर सवार कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया है। तोक्यो में भारतीय दूतावास ने सोमवार को ट्वीट कर पोत पर भारतीयों के होने की जानकारी दी थी। दूतावास ने कहा था, “ क्रूज़ डाइमंड प्रिंसेज पर चालक दल के सदस्यों में कई भारतीय हैं और पोत पर कुछ भारतीय यात्री भी सवार हैं। इसे जापान के अपतटीय क्षेत्र में कोरोना वायरस की वजह से अलग कर दिया गया है।”

उल्लेखनीय है कि चीन में फैले घातक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1,000 के पार पहुंच गई है और इसके अभी तक 42,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत