लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 1330 नए मामले सामने आए, कुल मामले बढ़कर 26 हजार के पार हुए, 708 मरीजों की हो चुकी मौत

By भाषा | Updated: June 6, 2020 05:35 IST

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जारी एक बुलेटिन में कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 708 और कुल मामले बढ़कर 26,334 हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1,330 नये मामले सामने आये जिससे शहर में इसके कुल मामले बढ़कर 26,000 के पार हो गए। वहीं मृतक संख्या बढ़कर 708 हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

नई दिल्लीः दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1,330 नये मामले सामने आये जिससे शहर में इसके कुल मामले बढ़कर 26,000 के पार हो गए। वहीं मृतक संख्या बढ़कर 708 हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अब तक के सबसे अधिक 1513 नये मामले तीन जून को सामने आये थे। 

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जारी एक बुलेटिन में कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 708 और कुल मामले बढ़कर 26,334 हो गए हैं। बुलेटिन में कहा गया कि कुल 58 मौतें होने की जानकारी चार जून को आयी जो कि चार मई और तीन जून के बीच हुईं थीं। इनमें से 25 मौतें तीन जून को हुईं। बृहस्पतिवार को कुल मामले 25,004 थे जिसमें 650 मौतें भी शामिल थीं। 1330 नये मामलों के साथ दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 26,334 हो गए। 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 10 दिन में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़े हैं वहीं लोगों को संक्रमण मुक्त होने की दर घटकर चार जून को 39.58 प्रतिशत रह गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र (41,402) के बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा (14,456) लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है। 

अगर मृत्युदर की बात करें तो दिल्ली (650) इस लिहाज से महाराष्ट्र (2,710) और गुजरात (1,155) के बाद देश में तीसरे स्थान पर आती है। पिछले दो सप्ताह में यह पहली बार है जब संक्रमण मुक्त होने की दर 40 प्रतिशत से कम हुई है। एक जून (990 मामले)को छोड़कर दिल्ली में 28 मई से चार जून तक रोजाना कोविड-19 के 1,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा 1,513 मामले तीन जून को आए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी