लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान में कोरोना वायरस टीकाकरण का पूर्वाभ्‍यास शुक्रवार को, तैयारियां पूरी

By भाषा | Updated: January 7, 2021 19:12 IST

Open in App

जयपुर, सात जनवरी राजस्‍थान में 102 केंद्रों पर कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान का पूर्वाभ्‍यास शुक्रवार को किया जाएगा। राज्‍य सरकार ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि आठ जनवरी को राज्‍य के 33 जिलों में 102 केंद्रों पर टीकाकरण के पूर्वाभ्‍यास (ड्राय रन) की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने बताया कि इससे संबंधित प्रशिक्षण, वितरण एवं भंडारण संबंधी सभी कार्य पूरे कर लिए गए हैं।

डॉ. शर्मा ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेस के जरिए तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि चार चरणों में टीकाकरण का काम होगा। पहले चरण की तैयारियां चल रही हैं।

उन्होंने बताया कि 3,000 केंद्रों का सत्यापन किया जा चुका है। मुख्य सचिव स्तर की कमेटियों का गठन हो चुका है और सभी प्रकार के प्रशिक्षण दिए जा चुके हैं।

मंत्री ने बताया कि राज्य में कोविड -19 टीके भंडारण के तीन राज्य स्तरीय, सात संभाग स्तरीय, 34 जिला स्तरीय गोदाम हैं।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए 53,659 स्थल एवं टीका लगाने वाले 18,634 लोग चिह्नित कर लिए गए हैं।

उन्‍होंने कहा कि राज्य सरकार की सजगता और सतर्कता के चलते राज्‍य में संक्रमण के मामलों की संख्‍या लगातार घट रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्‍य में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 96.6 प्रतिशत पहुंच चुकी है और मृत्युदर अन्य राज्यों के मुकाबले काफी कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 10वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?