लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Coronavirus: दूध के टैंकरों में छिपकर भागने की फिराक में दूसरे प्रांत के लोग, सीएम ने कहा-सभी को मिलेगी मदद, जहां हैं वहीं ठहर जाइये

By गुणातीत ओझा | Updated: March 28, 2020 10:54 IST

कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सीएम उद्धव ठाकरे से उनके लोगों की हर संभव मदद करने की अपील की थी। इस क्रम में सीएम उद्धव ठाकरे ने आज कहा कि वे सभी की मदद करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जहां भी हैं वहीं रुक जाएं.. उनके पास मदद पहुंचाई जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में छह और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, कुल मामले 159 हुएपुलिस ने शुक्रवार को मुंबई में काम करने वाले 40 प्रवासी मजदूरों को पकड़ा है जो कोरोना वायरस के डर से एक ट्रक में सवार होकर उत्तर प्रदेश में अपने घर जाने की कथित तौर पर कोशिश कर रहे थे।

मुंबईःकोरोना वायरस ने भारत में सबसे ज्यादा तबाही महाराष्ट्र में मचा रखी है। पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा के बाद महाराष्ट्र में दूसरे राज्यों से आए लोग पलायन कर रहे हैं। ज्यादातर मजदूर वर्ग किसी भी रास्ते अपने-अपने घरों को जानें को बेताब हैं। भागने की फिराक में लगे 300 से ज्यादा दूसरे राज्यों के मजदूर वर्ग के लोगों को गुरुवार को दूध के टैंकरों से पकड़ा गया था। इसके बाद कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सीएम उद्धव ठाकरे से उनके लोगों की हर संभव मदद करने की अपील की थी। इस क्रम में सीएम उद्धव ठाकरे ने आज कहा कि वे सभी की मदद करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जहां भी हैं वहीं रुक जाएं.. उनके पास मदद पहुंचाई जाएगी।

कोरोना के भय से ट्रक से उत्तर प्रदेश जाने की कोशिश में 40 मजदूर पकड़े गए, मुकदमा दर्ज

पुलिस ने शुक्रवार को मुंबई में काम करने वाले 40 प्रवासी मजदूरों को पकड़ा है जो कोरोना वायरस के डर से एक ट्रक में सवार होकर उत्तर प्रदेश में अपने घर जाने की कथित तौर पर कोशिश कर रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस अधिकारी के अनुसार ट्रक चालक ने पुलिस को बताया था कि वाहन में सब्जियां हैं। कोपड़ी पुलिस थाने के इंस्पेक्टर (अपराध) डी गावड़े ने बताया, “पकड़े गए 40 प्रवासी मजदूर मुंबई में काम करते हैं। कोरोना वायरस खतरे के डर से वे ट्रक में सवार होकर उत्तर प्रदेश में अपने-अपने पैतृक स्थान लौटने की कोशिश कर रहे थे। वे नासिक पहुंचे थे जहां पुलिस ने उन्हे पकड़ लिया और उसी वाहन में उन्हें मुंबई लौट जाने को कहा।” 

उन्होंने बताया, “पुलिस की कार्रवाई के डर से चालक ने ट्रक को मुंबई की तरफ मोड़ लिया। जब ट्रक ठाणे में आनंद नगर जांच चौकी पर पहुंचा, पुलिस ने वाहन की जांच की और उसमें सवार मजदूरों को देखा।” गावड़े ने कहा कि उनसे जब पूछा गया कि वे उत्तर प्रदेश क्यों जा रहे थे तो मजदूरों ने बताया कि वे मुंबई में कोरोना वायरस के प्रसार से डरे हुए हैं और इसलिए अपने घर लौटना चाहते थे। इन सभी के खिलाफ भादंसं की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र में छह और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, कुल मामले 159 हुए

महाराष्ट्र में छह और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पु्ष्टि होने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या अब 159 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि कोविड-19 के छह नये मरीजों में से पांच मुंबई से और एक नागपुर से है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में 28 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्रउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित