लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वायरस ने ली 13 और लोगों की जान

By भाषा | Updated: May 3, 2021 10:29 IST

Open in App

नोएडा, तीन मई जनपद गौतम बुद्ध नगर में सोमवार को सुबह तक कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से तेरह लोगों की मौत हो गई। आज सुबह तक 1438 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए, तथा 1712 लोगों को ठीक होने पर विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

जनपद में कोविड-19 के संक्रमण की वजह से मरने वाले लोगों की कुल संख्या 250 हो गई है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि सोमवार सुबह तक कोरोना वायरस से संक्रमित 1438 नए मरीज पाए गए है। उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 8099 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में 3756 मरीज उपचार के दौरान ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि विगत कुछ दिनों में कोरोना वायरस के संक्रमण में भयंकर तेजी आई है।

इस बीच, गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात 200 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इसमें पुलिस के अधिकारी, इंस्पेक्टर, उप- निरीक्षक तथा कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल शामिल हैं। कई पुलिसकर्मी पृथकवास में है। कोविड-19 से संक्रमित ज्यादातर मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है। एक उपनिरीक्षक की कोरोनावायरस के चलते रविवार को मौत हो गई थी।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/ लाइन श्रीमती मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात 200 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों का उपचार चल रहा है, तथा उनकी स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि 200 संक्रमित पुलिसकर्मियों में से 20 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं जिनमें सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री अंकिता शर्मा भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’