लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संक्रमणः फ्लाइट में फेस मास्क पहनकर रहें, बढ़ते कोरोना केसों की वजह से डीजीसीए का फैसला, आज कोविड के 9062 नए केस, 30 की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2022 20:17 IST

Corona virus infection: उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.24 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.57 प्रतिशत है।

Open in App
ठळक मुद्देसंक्रमण की दैनिक दर 2.49 प्रतिशत और सप्ताहिक संक्रमण दर 4.38 प्रतिशत दर्ज की गयी है। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,36,54,064 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

नई दिल्लीः भारत में बुधवार को कोविड-19 के 9,062 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,42,86,256 पर पहुंच गयी, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,05,058 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 36 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,27,134 पर पहुंच गयी है।

 नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बुधवार को सभी भारतीय विमानन कंपनियों से कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच विमानों में यात्रियों के लिए मास्क अनिवार्य होने समेत कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराया जाए।

डीजीसीए ने एक बयान में कहा कि वह देशभर में विमानों में ‘किसी भी समय कहीं भी’ के आधार पर निरीक्षण करेगा और देखेगा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन हो रहा है या नहीं। उसने कहा कि विमानन कंपनियों को सुनिश्चित करना होगा कि यात्री पूरी यात्रा में मास्क पहनकर रहें। डीजीसीए ने कहा, ‘‘अगर कोई यात्री निर्देशों का पालन नहीं करता तो एयरलाइन उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।’’ 

देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 208.57 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी है। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे।

 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाDGCAहवाई जहाजकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारविमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

कारोबार28 मार्च को नोएडा आ रहे पीएम मोदी और सीएम योगी?, नवनिर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, जानें से पहले देख लें गाइडलाइन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया