लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 93,51,109 हुए

By भाषा | Updated: November 28, 2020 12:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर देश में एक दिन में कोरोना वायरस के 41,322 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के मामले 93.51 लाख के पार चले गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक अब तक 87,59,969 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं तथा ठीक होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 93.68 फीसदी हो गई।

आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण के कुल मामले 93,51,109 हैं जबकि 485 और संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,36,200 हो गई।

कोरोना वायरस से संक्रमित 4,54,940 लोगों का इलाज चल रहा है। लगातार 18वें दिन उपचाराधीन मामलों की संख्या पांच लाख से कम बनी हुई है। इलाज करवा रहे मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 4.87 फीसदी है।

कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की दर 1.46 फीसदी है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) के मुताबिक 27 नवंबर तक 13.82 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 11,57,605 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

पिछले एक दिन में संक्रमण से मौत के 485 नये मामलों में 98 दिल्ली से, 85 महाराष्ट्र से, 46 पश्चिम बंगाल से, 29 हरियाणा से, 27 पंजाब से और उत्तर प्रदेश तथा केरल से 23-23 मामले सामने आए हैं।

देश में अब तक मौत के कुल 1,36,200 मामलों में 46,898 महाराष्ट्र से, 11,738 कर्नाटक से, 11,681 तमिलनाडु से, 8,909 दिल्ली से, 8,270 पश्चिम बंगाल से, 7,697 उत्तर प्रदेश से, 6,976 आंध्र प्रदेश से, 4,737 पंजाब से, 3,938 गुजरात से और 3,224 मध्य प्रदेश से आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह