लाइव न्यूज़ :

एम्स की तीसरी मंजिल से कोरोना वायरस संक्रमित मरीज ने लगाई छलांग, मौत

By भाषा | Updated: November 26, 2020 20:59 IST

Open in App

रायपुर, 26 नवंबर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज ने कथित तौर पर तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि एम्स के सी-ब्लॉक में तीसरी मंजिल पर भर्ती 49 वर्षीय पुरुष मरीज ने दोपहर 12 बजे वार्ड के शौचालय से कूदकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मरीज जांजगीर चांपा जिले का निवासी था। उसे 22 नवंबर को एम्स के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस को आज एम्स में मरीज की आत्महत्या की सूचना मिली तब पुलिस दल को घटनास्थल रवाना किया गया तथा मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं, एम्स के अधिकारियों ने बताया कि जब मरीज को 22 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था तब शुरुआत में उसे ऑक्सीजन की आवश्यकता थी। पिछले दिनों उसकी स्थिति नियंत्रण में होने के बाद उसे वार्ड में भेज दिया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि आज पूर्वाह्न 11.30 बजे कोविड वार्ड के चिकित्सकों ने उसकी जांच की थी। जांच के बाद मरीज शौचालय गया और भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। बाद में मरीज ने खिड़की पर लगी जाली को तोड़कर वहां से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल मरीज को अस्पताल के आयुष ब्लॉक के आईसीयू में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इससे पहले एम्स में 12 अगस्त को कोरोना वायरस संक्रमित 65 वर्षीय मरीज ने अस्पताल की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos