लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से संक्रमित बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

By भाषा | Updated: May 25, 2021 13:47 IST

Open in App

कोलकाता, 25 मई कोरोना वायरस से संक्रमित पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें मंगलवार को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह उनके ऑक्सीजन का स्तर 90 प्रतिशत पर पहुंच गया था, जिसके बाद चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बुद्धदेव जिस निजी अस्पताल में भर्ती हैं, उसके एक चिकित्सक ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘भट्टाचार्य घर पर ही पृथक रह रहे थे और उन्हें ‘बाईलेवल पॉजिटिव एयरवे प्रेशर’ (बीआईपैप) लगा था। इसके बावजूद उनके ऑक्सजन का स्तर 90 हो गया। इसलिए हम कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते थे।’’

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 77 वर्षीय राजनेता को ‘क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसीज’ (सीओपीडी) भी है और इसलिए उन्हें अन्य चिकित्सकीय जांच की जरूरत भी थी।

भट्टाचार्य 18 मई को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और वह अस्पताल में भर्ती नहीं होना चाहते थे। उनकी पत्नी मीरा भट्टाचार्य भी पिछले सप्ताह संक्रमित पाई गई थीं और उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संक्रमण से उबरने के बाद सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब