लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमित 18 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 29, 2020 18:56 IST

Open in App

जयपुर, 29 नवंबर राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के रविवार को 2,581 नये मामले सामने आये है। इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,65,386 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार की शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 18 और मरीजों की मौत हुई हैं जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2,292 हो गयी।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक जयपुर में 430, जोधपुर में 234, अजमेर में 184, बीकानेर में 161, कोटा में 135, भरतपुर में 104, उदयपुर में 93, और पाली में 89 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 2,34,336 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

इसके साथ ही रविवार को संक्रमण के 2,581 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 2,65,386 हो गयी जिनमें से 28,758 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 555, जोधपुर में 395, कोटा में 211, अजमेर में 164, अलवर में 126, उदयपुर में 101, गंगानगर में 100, भरतपुर में 99, नागौर में 98 नये संक्रमित शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारत अधिक खबरें

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?