लाइव न्यूज़ :

Navratri पर भी दिखा लॉकडाउन का असर, माता वैष्णो देवी मंदिर में पसरा रहा सन्नाटा

By भाषा | Updated: March 25, 2020 19:28 IST

मंदिर में नवरात्रि से जुड़े कार्यक्रमों के अलावा वार्षिक महायज्ञ जारी रहा। आमतौर पर 40,000 से 50,000 श्रद्धालु नवरात्रि के पहले दिन पूजा अर्चना के लिए यहां आते हैं।

Open in App

जम्मू कश्मीर के रिआसी जिले के कटरा में त्रिकुटा पहाड़ी में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में बुधवार को नवरात्र शुरू होने के बाद भी सन्नाटा पसरा रहा। आम तौर पर ऐसे दिनों में मंदिर में भक्तों की खासी भीड़ होती है। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण देश भर में लॉकडाउन लागू किया गया है। हालांकि जम्मू कश्मीर प्रशासन ने पहले ही वैष्णो देवी यात्रा को बंद करने की घोषणा की थी और कोरोना वायरस के प्रसार पर काबू के लिए एहतियाती उपायों के तहत सभी अंतरराज्यीय बसों पर रोक लगा दी थी।

मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि केवल कुछ अनुष्ठान किए जा रहे हैं। यह पहला मौका है जब मंदिरों का शहर जम्मू चैत्र नवरात्रि के पहले दिन वीरान दिख रहा है और अधिकतर मंदिर बंद हैं।

श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि मंदिर में नवरात्रि से जुड़े कार्यक्रमों के अलावा वार्षिक महायज्ञ जारी रहा। आमतौर पर 40,000 से 50,000 श्रद्धालु नवरात्रि के पहले दिन पूजा अर्चना के लिए यहां आते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं नवरात्रि के पहले दिन हर साल माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेने के लिए गुफा मंदिर में जाता था। हालाँकि मुझे इस बात की निराशा है कि मैं इस बार मंदिर नहीं जा सका क्योंकि कोरोना वायरस के कारण मंदिर को बंद करने की जरूरत थी।''

हालांकि मंदिर ने रोजाना दर्शन का सीधा प्रसारण करने का फैसला किया है। नवरात्रि की परंपरा को ध्यान में रखते हुए जम्मू में लोग नौ दिनों का उपवास रख रहे हैं और महामारी से बचाव के लिए नवदुर्गा की प्रार्थना कर रहे हैं। इस बीच उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने नवरात्रि और नवरेह के शुभ अवसर पर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के लोगों को बधाई दी और उनकी भलाई तथा सलामती और समृद्धि की कामना की।

उन्होंने अपने संदेश में आशा व्यक्त की और प्रार्थना की कि इस त्योहार से जम्मू कश्मीर में सद्भाव, भाईचारा, एकता, शांति, प्रगति और समृद्धि का मौका मिलेगा। उन्होंने श्री माता वैष्णो देवी के भक्तों सहित लोगों से अपील की कि वे इस नवरात्रि के दौरान घरों में ही रहें और वहीं प्रार्थना करें।

टॅग्स :कोरोना वायरसनवरात्रिइंडियावैष्णो देवी मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो