मृतक के परिवार का दावा- कोरोना वायरस से मरने वाली 68 वर्षीय महिला का दिल्ली के निगम बोध घाट पर नहीं करने दिया गया अंतिम संस्कार!

By स्वाति सिंह | Published: March 14, 2020 12:26 PM2020-03-14T12:26:39+5:302020-03-14T12:59:36+5:30

भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश में अब तक कोरोना वायरस के 83 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से दो व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

corona virus impact: nigam Bodh Ghat refuse to funeral 68 years old, woman died due to corona virus | मृतक के परिवार का दावा- कोरोना वायरस से मरने वाली 68 वर्षीय महिला का दिल्ली के निगम बोध घाट पर नहीं करने दिया गया अंतिम संस्कार!

देश में दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र और केरल सहित 11 राज्यों या केन्द्र शासित प्रदेशों में कुल 83 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Highlightsकोरोना वायरस संक्रमण से हुई महिला की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया गया। भी तक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 83 हो गए हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से हुई 68 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी। शनिवार को निगमबोध घाट पर उसका अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया गया। इसके चलते मृतक के रिश्तेदारों ने रोष जताया है। बताया जा रहा है कि आरएमएल के डॉक्टर अंतिम संस्कार पर फैसला लेंगे, क्योंकि निगम बोध शमशान घाट पर लकड़ी और सीएनजी से ही अंतिम संस्कार होता है। बता दें कि तेजी से फैल रहे इस वायरस को रोकने के लिए कई राज्यों ने स्कूलों, कॉलेजों, सिनेमाघरों को बंद कर दिया है और ज्यादातर सार्वजनिक कार्यक्रम भी रद्द कर दिये गये हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अभी तक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 83 हो गए हैं। इनमें 17 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इन 83 लोगों में दिल्ली की 68 वर्षीय महिला और कर्नाटक का 76 वर्षीय पुरुष भी शामिल हैं। दोनों की मौत एक से ज्यादा बीमारियों के कारण हुई है लेकिन दोनों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की भी पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय और दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बताया कि महिला अपने बेटे के संपर्क में आयी थी, जो राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण का पांचवा मामला था। 

महिला का बेटा पांच से 22 फरवरी तक स्विटजरलैंड और इटली की यात्रा पर था। अधिकारियों ने बताया कि महिला की मौत एक से ज्यादा बीमारियों (मधुमेह और उच्च रक्तचाप) के कारण हुई है। लेकिन उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की भी पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि महिला राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थी। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में मंगलवार को हुई 76 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से हुई पहली मृत्यु है। उसके कोरोना वायरस के चलते मौत होने की बृहस्पतिवार को पुष्टि हुई थी। 

देश में दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र और केरल सहित 11 राज्यों या केन्द्र शासित प्रदेशों में कुल 83 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। ओडिशा कैबिनेट ने इस घातक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कोविड 19 नियम 2020 को आज मंजूरी दी। मणिपुर सरकार ने भी इस सिलसिले में नियम जारी किये हैं। 

बताया जा रहा है कि 118 देशों में इस महामारी से अभी तक 5,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 1।31 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं। लेकिन यह स्वास्थ्य आपातकाल नहीं है और घबराने की जरुरत नहीं है। उन्होंने बताया कि भारत ने अभी तक मालदीव, अमेरिका, मेडागास्कर और चीन सहकित कई प्रभावित क्षेत्रों से कुल 1,031 लोगों को बाहर निकाला है। 

केन्द्र ने तय किया है कि सीमा पर बने 37 जांच चौकियों में से महज 19 पर आवाजाही की अनुमति होगी और अगले आदेश तक भारत-बांग्लादेश यात्री ट्रेनें और बसें 15 अप्रैल तक नहीं चलेंगी। अधिकारियों ने बताया कि समूचे देश में 42,000 लोगों को सामुदायिक निगरानी में रखा गया है। हालात की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दक्षेस नेताओं के साथ एक वीडियो कांफ्रेंस का प्रस्ताव रखा है ताकि एक संयुक्त रणनीति बनाकर दुनिया के सामने उदाहरण पेश किया जा सके। वहीं कर्नाटक, ओडिशा, दिल्ली और बिहार बंद जैसी स्थिति नजर आ रही है। 

वहीं दबाव में आकर बीसीसीआई ने इस साल आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के 29 मार्च से 15 अप्रैल तक के शुरुआती मैच निलंबित कर दिया है। बीसीसीआई ने सचिव जय शाह ने बयान में कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण उत्पन्न हुए हालात के खिलाफ ऐहतियाती कदम के तहत आईपीएल 2020 को 15 अप्रैल 2020 तक निलंबित करने का फैसला किया है।’’ बीसीसीआई के बयान ने स्पष्ट कर दिया है कि यह ‘निलंबन’ है ‘स्थगित करना नहीं’ जिसका मतलब है कि इस पर कोई स्पष्टता नहीं है कि यह टूर्नामेंट 15 अप्रैल से शुरू होगा या नहीं। अगर यह 15 अप्रैल से भी शुरू होता है तो इसको दर्शकों के बिना के खाली स्टेडियम में कराये जाने की उम्मीद है। 

इससे पहले दिल्ली सरकार ने कहा था कि स्वास्थ्य संकट के कारण राजधानी में किसी भी खेल गतिविधि को अनुमति नहीं दी जायेगी और इसके बाद बीसीसीआई ने यह फैसला लिया। दिल्ली आईपीएल की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स का घरेलू शहर है। कर्नाटक में मंगलवार को मरने वाले 76 वर्षीय बुजुर्ग के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद आज राज्य में सभी सभी मॉल, सिनेमाघर, पब और नाइट क्लब एक सप्ताह के लिए बंद कर दिए गए। मुख्यमंत्री बी।एस। येदियुरप्पा ने राज्य में जन्मदिन की पार्टी और शादी समारोह सहित किसी भी प्रकार की सार्वजनिक गतिविधि पर रोक लगा दी है। सभी विश्वविद्यालय भी एक सप्ताह के लिए बंद कर दिए गए हैं। वहीं गूगल ने पुष्टि की है कि हाल ही में यूनान से बेंगलुरु लौटे उसके कर्मचारी के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 

ओडिशा में भी सभी शिक्षण संस्थान 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। हालांकि परीक्षा देने की अनुमति दी गयी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय और जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय ने अपनी कक्षाएं निलंबित कर दी हैं। पश्चिम बंगाल में विश्व भारती विश्वविद्यालय ने विदेशी नागरिकों को छोड़ कर सभी छात्रों को फौरन हॉस्टल खाली करने का निर्देश दिया है। विश्ववि हरियाणा में राज्य के शिक्षा मंत्री अनिल विज ने संक्रमण रोकने के लिए सार्वजनिक रैलियों, बड़े धार्मिक समागमों और खेल कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। सउदी अरब ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 62 मामले आने के बाद यूरोपीय संघ के अलावा भारत सहित कुल 12 देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है। सउदी अरब ने गुरुवार को ही यूरोपीय संघ, स्विटजरलैंड, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, फिलीपीन, सूडान, इथोपिया, दक्षिण सूडान, एरिट्रिया, केन्या, दिजीबाती और सोमालिया के लिए अपनी उड़ानें निलंबित कर दी थी। (भाषा इनपुट के साथ )

English summary :
A 68-year-old woman died due to coronavirus(covid-19) infection in Delhi on Friday. On Saturday, she was refused cremation at Nigambodh Ghat.


Web Title: corona virus impact: nigam Bodh Ghat refuse to funeral 68 years old, woman died due to corona virus

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे