लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का असर, दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूल 31 मार्च तक बंद

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 5, 2020 17:06 IST

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूलों (सरकारी व प्राइवेट) को 31 मार्च तक के लिए बंद किया गया। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार के सभी ऑफिसों में बायॉमेट्रिक अटेंडेंस को अस्थायी रूप से सस्पेंड किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में अब तक इससे प्रभावित लोगों की संख्या 30 हो गयी है।आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह मरीज अधेड़ उम्र का है और हाल में वह ईरान गया था।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के खतरे को देखते दिल्ली के सभी स्कूल 31 मार्च तक बंद कर दिए गए। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसकी घोषणा की।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में सभी प्राथमिकी विद्यालयों को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया है। शिक्षा विभाग का कार्यभार संभाल रहे सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार के सभी स्कूल, सहायता प्राप्त, निजी और निगम संचालित स्कूल बंद रहेंगे। सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘बच्चों के बीच कोविड-19 के प्रसार की आशंका के मद्देनजर एहतियातन सभी प्राथमिक विद्यालयों (सरकारी/सहायता प्राप्त/निजी/एमसीडी/एनडीएमसी) को 31 मार्च तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। ’’

सिसोदिया ने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूलों (सरकारी व प्राइवेट) को 31 मार्च तक के लिए बंद किया गया। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार के सभी ऑफिसों में बायॉमेट्रिक अटेंडेंस को अस्थायी रूप से सस्पेंड किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के गाजियाबाद में कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आने के साथ देश में अब तक इससे प्रभावित लोगों की संख्या 30 हो गयी है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह मरीज अधेड़ उम्र का है और हाल में वह ईरान गया था।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को राज्यों से जिला, प्रखंड और ग्राम स्तरों पर त्वरित कार्रवाई टीम बनाने को कहा है । देश में अब तक कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या 30 हो गयी है। इसमें इटली के 16 पर्यटक भी शामिल हैं। कुल आंकड़ों में पिछले महीने केरल में शुरुआत में आए तीन मामले भी शामिल हैं ,जिन्हें ठीक होने के बाद पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है ।

वायरस से 2020 में एयरलाइंस को राजस्व में लग सकती है 113 अरब डॉलर की चपत : आईएटीए

अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (आईएटीए) का कहना है कि नए कोरोनावायरस के प्रभाव से एयरलाइन उद्योग को 2020 में राजस्व में 113 अरब डॉलर की चपत लग सकती है। आईएटीए ने कहा कि यह वायरस एक महामारी के रूप में दुनियाभर में फैल रहा है जिससे एयरलाइन उद्योग को बड़ा झटका लग सकता है।

आईएटीए के प्रमुख एलेक्जेंडर डी जूनियाक ने सिंगापुर में एक बैठक के बाद कहा कि कोविड-19 की वजह से घटनाक्रम इतनी तेजी से बदले हैं जिसका पहले कोई उदाहरण देखने को नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि दो माह से भी कम समय में दुनिया भर में उद्योग के लिए संभावनाएं काफी खराब हुई हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीमनीष सिसोदियाअरविन्द केजरीवालचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो