लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संकट: जमात के कार्यक्रम में शामिल लोगों की जानकारी देने पर मिलेगा इनाम

By भाषा | Updated: April 11, 2020 12:21 IST

दिल्ली में पिछले हुए निजामुद्दीन मरकज में जमात के कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों और उनके संपर्क में आए लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में आजमगढ़ पुलिस ने जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों की जानकारी देने पर 5 हजार रुपये इनाम रखा है.पुलिस और प्रशासन का कहना है कि जमात के सदस्य अब भी छिप रहे हैं.

दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जिले में पहुंचे प्रतिनिधियों के लापता हो जाने के बाद आजमगढ़ पुलिस ने इनकी जानकारी देने पर इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने अब तक विभिन्न मदरसों, मस्जिदों और घरों में छिपे 33 जमात कार्यकर्ताओं का पता लगाकर उनकी जांच कराई और उन्हें आइसोलेशन में रहने को भेज दिया है। इस बीच पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली कि अब भी अधिकांश प्रतिनिधि मस्जिदों/ मदरसों और घरों में छिपे बैठे हैं जिनकी जानकारी प्रशासन को नहीं मिल पा रही है। इसके बाद पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं की जानकारी देने पर शुक्रवार को इनाम की घोषणा की।

पुलिस अधीक्षक ने इन लोगों के बारे में जानकारी देने वालों को पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की। वहीं जिलाधिकारी ने एहतियातन जिले के 26 स्थानों को विशेष क्षेत्र घोषित कर घर-घर स्क्रीनिंग का कार्य कराना शुरू कर दिया है। इसमें खास तौर से करीब दो महीने तक घर के प्रत्येक सदस्य के यात्रा विवरण, सर्दी, खांसी, जुकाम के साथ ही परिवार के बुजुर्ग सदस्यों का ब्यौरा दर्ज किया जायेगा।

पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने कहा कि जमात के कई कार्यकर्ता अब भी छिप रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनसे अपील की गई है कि अगर आप अब भी सामने आ जाते है तो आपके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी लेकिन अगर इसकी जानकारी किसी अन्य माध्यम से सही मिलती है, तब किसी को बख्शा नहीं जायेगा और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। सिंह ने यह भी बताया कि सूचना देने वालों को पांच हजार रुपये का इनाम भी दिया जायेगा और उनका नाम-पता गुप्त रखा जायेगा।

इधर, जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि मुबारकपुर को जिले का सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र मानकर उसे सील कर दिया गया है। यहां चार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। हालांकि तीन मरीजों की दूसरी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। मुबारकपुर को सील कर तीन किलोमीटर की परिधि में स्क्रीनिंग और संक्रमण मुक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं जिले के विभिन्न स्थानों को विशेष सतर्कता जोन घोषित कर वहां भी स्क्रीनिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है। 

टॅग्स :सीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेशआजमगढ़निज़ामुद्दिनकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनापंजाब में कोरोनाराजस्थान में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव