लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः ईरान में फंसे 277 भारतीयों को विशेष विमान के जरिए लाया गया भारत

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 25, 2020 08:56 IST

कोरोना वायरसः महन एयर फ्लाइट के जरिए 277 भारतीय यात्रियों को भारत लाया गया है। यह विमान आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुबह ईरान के तेहरान से 277 भारतीय यात्रियों को भारत लाया गया है। ईरान में कोरोना वायरस के चलते कहर बरपा हुआ है।

कोरोना वायरस को लेकर समूचे विश्व में हाहाकार मचा हुआ है और हर देश अपने स्तर पर इस महामारी पर काबू पाने के लिए लगा हुआ है। भारत ने भी पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है। साथ ही साथ कोरोना वायरस के चलते विदेशों में फंसे भारतीयों को भी एयरलिफ्ट किया जा रहा है। बुधवार सुबह ईरान के तेहरान से 277 भारतीय यात्रियों को भारत लाया गया है। ईरान में कोरोना वायरस के चलते कहर बरपा हुआ है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, महन एयर फ्लाइट के जरिए 277 भारतीय यात्रियों को भारत लाया गया है। यह विमान आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया है। बता दें, कोरोना वायरस के विश्वभर में अबतर 4 लाख, 22 हजार, 629 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 18 हजार, 895 लोगों की मौत हो चुकी है और एक लाख, 8 हजार, 879 लोगों को ठीक किया जा चुका है। 

इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषित कर दिया, जोकि मंगलवार आधी रात से लागू हो गया। कोरोना वायरस से मंगलवार को दिल्ली और महाराष्ट्र में एक-एक और मौतों के साथ देश में अब तक इस संक्रमण से 11 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि करीब 500 लोग इससे संक्रमित हैं।  कोरोना वायरस के संक्रमण से मुकाबला करने के लिए स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करने के लिए 15,000 करोड़ रुपये के केंद्रीय आवंटन का भी ऐलान किया। बीमारी के फैलने के डर से कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पहले ही 31 मार्च तक बंद की घोषणा कर रेल, सड़क और हवाई यातायात को स्थगित कर दिया था। हालांकि, आवश्यक वस्तुओं को देशभर में पहुंचाने के लिए माल की ढुलाई जारी रहेगी। 

दो राज्यों-पंजाब और महाराष्ट्र तथा एक केंद्रशासित प्रदेश-पुडुचेरी पहले ही अपने यहां कर्फ्यू लगा चुके हैं। महाराष्ट्र के अधिकारियों के मुताबिक राजधानी मुंबई में 65 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हो गई। इसके साथ ही शहर में कोविड-19 से मृतकों की संख्या तीन हो गई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 107 मामले सामने आए हैं जबकि 91 मामलों के साथ केरल दूसरे स्थान पर है।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाईरान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे