लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: गुजरात में आज मिले 25 नए केस, अब तक कुल 493 लोग संक्रमित, 23 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 12, 2020 16:56 IST

Open in App
ठळक मुद्देअब तक 44 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।अस्पताल में भर्ती 426 मरीजों में से 422 की हालत स्थिर है जबकि चार की हालत गंभीर है।

अहमदाबाद: गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 493 हो गई है। राज्य की प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने संवाददाताओं को बताया कि अहमदाबाद के एक अस्पताल में 75 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण शनिवार देर रात हुई मौत के बाद प्रदेश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है।

उन्होंने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति हाइपरटेंशन से पीड़ित थे। रवि ने बताया कि राज्य में 25 नए मामलों में से 23 अहमदाबाद से हैं जबकि दो मामले आणंद जिले के हैं। राज्य में अहमदाबाद में संक्रमण के सर्वाधिक 266 मामले सामने आए हैं और 11 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा वडोदरा में 95, सूरत में 28, भावनगर में 23, राजकोट में 18, पाटन में 14, भरूच में आठ, आणंद में सात, कच्छ में चार, पोरबंदर और छोटा उदयपुर में तीन-तीन, मेहसाणा और गिर सोमनाथ में दो-दो तथा पंचमहल, जामनगर, मोरबी, साबरकांठा और दाहोद में एक-एक मामला सामने आया है।

अब तक 44 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। अस्पताल में भर्ती 426 मरीजों में से 422 की हालत स्थिर है जबकि चार की हालत गंभीर है। स्थानीय स्तर पर संक्रमित हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 428 हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इसके अलावा 32 मरीजों ने हाल में किसी अन्य राज्य की यात्रा की थी और 33 अन्य मरीजों ने विदेश यात्रा की थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?