लाइव न्यूज़ :

प्रदेश में 54 हजार से ज्‍यादा लोगों को दी गई कोरोना टीके की खुराक

By भाषा | Updated: February 5, 2021 20:47 IST

Open in App

लखनऊ, पांच फरवरी उत्‍तर प्रदेश में स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों के साथ-साथ अग्रणी मोर्चे पर कार्यरत कर्मियों का भी टीकाकरण किया जा रहा है और शुक्रवार को तीन बजे तक 54 हजार से ज्‍यादा लोगों का टीकाकरण किया गया।

अपर मुख्‍य सचिव चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का कार्य चल रहा है और आज से ही स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों के साथ साथ अग्रणी मोर्चे पर कार्यरत कर्मियों को भी टीका लगाया जा रहा है।

प्रसाद के अनुसार आज तीन बजे तक 54,435 स्वास्थ्य कर्मी व अग्रणी मोर्चे पर कार्यरत कर्मियों का कोरोना टीकाकरण किया गया और अब तक कुल 6 लाख 43 हजार से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है, जो देश में सबसे अधिक है।

उन्‍होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना टीकाकरण का प्रथम चरण आज पूरा हो रहा है और जिन स्वास्थ्य कर्मियों का किसी कारण वश टीकाकरण नहीं हो सका उनको एक बार और 12 फरवरी को मौका दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारत अधिक खबरें

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?