लाइव न्यूज़ :

Corona Update: नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के 58 नए मामले, अब तक 22 की मौत

By भाषा | Updated: July 1, 2020 13:41 IST

नोएडा में अब तक 1,523 लोग कोरोना संक्रमण को हराकर उपचार के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा में 817 कोरोना मरीजों का उपचार यहां के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।नोएडा में एंटीजन किट के माध्यम से भी लोगों की जांच की जा रही है।नोएडा में इस समय 313 निषिद्ध क्षेत्र (कंटेनमेंट जोन) हैं।

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले में बुधवार सुबह तक कोविड-19 संक्रमण के 58 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस की वजह से जिले में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 24 घंटे के अंदर 17 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है। जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि बुधवार सुबह तक कोविड-19 से 58 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इन्हें मिलाकर जनपद में अब तक 2,362 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं। जिनमें 1,523 लोग उपचार के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 817 लोगों का उपचार यहां के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने बताया कि जो मरीज आज संक्रमित पाए गए हैं, उन्हें यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है।

वायरस की वजह से जनपद में अब तक 22 लोगों की मौत-

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से जनपद में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। दोहरे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग हॉटस्पॉट और संक्रमण की आशंका वाले क्षेत्रों में कैंप लगाकर लोगों की स्क्रीनिंग व जांच कर रहा है तथा जो व्यक्ति कोरोना वायरस का संदिग्ध पाया जाता है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एंटीजन किट के माध्यम से भी लोगों की जांच की जा रही है। बुधवार को जनपद के कई जगहों पर स्वास्थ्य विभाग ने इस किट से जांच की।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि जनपद में 313 निषिद्ध क्षेत्र हैं। जिनमें श्रेणी-1 में 257 तथा श्रेणी-2 में 56 जगह चिन्हित हैं। इन जगहों को सील करके जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग वहां पर सैनिटाइजेशन आदि का कार्य कर रहा है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसनॉएडानोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील