लाइव न्यूज़ :

अस्पतालों में मांग रहे इलाज से पहले कोरोना टेस्ट रिपोर्ट: न हेल्पलाइन नंबर पर मिल रही मदद, न ही अस्पतालों और लैब्स में हो रहा कोरोना टेस्ट

By एसके गुप्ता | Updated: May 13, 2020 20:26 IST

दिल्ली की प्राइवेट लैब्स कर्मचारियों के रोटेशन के चलते दो दिन के लिए बंद हैं। ऐसी परेशानी में रोगी के परिजन सरकार की ओर से जारी केंद्रीकृत, जिला और कलस्टर लेवल की हेल्पलाइन पर फोन और मैसेज कर रहे हैं। लेकिन वहां से चौबीस घंटे बाद भी रिस्पॉन्स जीरो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के अस्पतालों में बिना कोरोना टेस्ट रपट के उपचार नहीं दिया जा रहा है।दिल्ली की प्राइवेट लैब्स कर्मचारियों के रोटेशन के चलते दो दिन के लिए बंद हैं।

नई दिल्ली: सरकार एक ओर जहां लोगों से यह अपील कर रही है कि वह कोरोना संक्रमण को छुपाएं नहीं, उचित उपचार लेकर अपनी जान के साथ दूसरों की जान भी बचाएं। वहीं रोगी अस्पतालों में पहुंच तो रहे हैं लेकिन दिल्ली के अस्पतालों में बिना कोरोना टेस्ट रपट के उपचार नहीं दिया जा रहा है। दिल्ली की प्राइवेट लैब्स कर्मचारियों के रोटेशन के चलते दो दिन के लिए बंद हैं। ऐसी परेशानी में रोगी के परिजन सरकार की ओर से जारी केंद्रीकृत, जिला और कलस्टर लेवल की हेल्पलाइन पर फोन और मैसेज कर रहे हैं। लेकिन वहां से चौबीस घंटे बाद भी रिस्पॉन्स जीरो रहा है।

दिल्ली के शाहदरा स्थित रामनगर में रहने वाले ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि उनके पिता हरिलाल उम्र 74 साल पिछले पांच दिनों से पेट में ऐंठन से परेशान हैं। सोमवार रात से उनकी सांसे काफी तेज चल रही हैं। मंगवार को वह जीटीबी अस्पताल, प्रीत विहार स्थित मेट्रो अस्पताल और गाजियाबाद स्थित यशोदा नर्सिंग होम में पूरे दिन पिता को लेकर घूमते रहे और रात बारह बजे घर पहुंचे। लेकिन सभी अस्पतालों ने यह कहकर उपचार से मना कर दिया कि बिना कोरोना टेस्ट रपट के उपचार नहीं करेंगे। अस्पतालों में कोरोना टेस्ट से मना कर दिया गया है। राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कहा है कि दो दिन बाद टेस्ट होगा। यही जवाब प्रीत विहार की प्राइवेट लैब पर मिला की कर्मचारी रोटेशन में हैं। इसलिए कोरोना का टेस्ट दो दिन बाद होगा।

ओमप्रकाश ने कहा कि दिल्ली सरकार के 1031 नंबर, केंद्र सरकार के 1075 नंबर के अलावा कोविड-19 जिला अस्पतालों, जिला हेल्पलाइन नंबर, वाट्सअप नंबर, कलस्टर नंबर सभी पर मैसेज किया। दिल्ली सरकार के वाट्सअप हेल्पलाइन नंबर 8800007722 पर भी कॉल किया तो इसमें बार-बार कॉल करने पर कंप्यूटर संचालित संदेश में एक दबाओ, दो दबाओ जैसा मैसेज आता है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। मंगलवार रात से पूरा परिवार परेशान है। घर में छोटे बच्चे भी हैं, सभी पिता की तबीयत को लेकर परेशान तो हैं ही साथ ही कोरोना के भय से डरे हुए हैं। इन्होंने कहा कि हमें मदद चाहिए, हमारी मदद कीजिए…

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया