लाइव न्यूज़ :

कोरोना लॉकडाउन: बिना राशन कार्ड वालों को 5-5 किलो राशन मुफ्त दे रही है दिल्ली सरकार, 10 लाख लोगों को फायदा

By स्वाति सिंह | Updated: April 9, 2020 17:34 IST

21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने राशन वितरित करना शुरू कर दिया है। राशन कार्ड धारकों के अलावा भी राशन वितरण किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल सरकार ने बगैर राशन कार्ड वाले लोगों को राशन बांटने का काम शुरू किया है।केजरीवाल सरकार राशनकार्ड धारक 71 लाख लोगों को मुफ्त में राशन बांटने का काम कर रही है।

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बगैर राशन कार्ड वाले लोगों को राशन बांटने का काम शुरू किया है। इसके लिए 421 सरकारी स्कूलों में अलग से राशन वितरण केंद्र बनाए गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी दी। यह दुकानें फिलहाल चल रही 2200 दुकानों से अलग हैं। साथ ही केजरीवाल सरकार राशनकार्ड धारक 71 लाख लोगों को मुफ्त में राशन बांटने का काम कर रही है।

गुरुवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, 'दिल्ली में जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है स्कूलों में उन्हें राशन बांटने का काम शुरू हुआ है। 10लाख लोगों को राशन में 4 किलों गेहूं, 1 किलो चावल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के आधार पर दिया जा रहा है। राशन कूपन के लिए आवेदन करने वाले 16 लाख से भी ज्यादा लोगों को राशन देंगे।'

बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अभी ऐसे 10 लाख लोगों के लिए राशन की व्यवस्था की गई है। राशन कार्डवालों को 7.5 किलो राशन मिल रहा था। मगर बगैर राशन कार्ड वालों को 5-5 किलो राशन मिलेगा। इसमें 4 किलो गेहूं और एक किलो चावल होंगे। इसके बदले उनसे कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।

इसके साथ ही सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कि सबको राशन मिलेगा, इसलिए लोग राशन वितरण केंद्र पर भीड़ न लगाएं। सांसदों, विधायकों व पार्षदों की जिम्मेदारी है कि वह अपने इलाके में सामाजिक दूरी का पालन कराएं। उन्होंने कहा कि 10 लाख लोगों की व्यवस्था की गई है। अगर जरूरत पड़ी तो और राशन आएगा, लेकिन लोग राशन लेते समय दुकानों पर भीड़ न लगाएं। कोरोना से बचने के लिए सामाजिक दूरी का ख्याल रखें। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सदिल्ली में कोरोनामनीष सिसोदियाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे