लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 1165 नए मामले आए सामने, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 20228

By अनुराग आनंद | Updated: May 9, 2020 21:13 IST

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक यहां 27 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के कुल मामले 833 हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआज मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 नए मामला सामने आए हैं।देश के दूसरे राज्यों की तुलना में महाराष्ट्र में अब तक सर्वाधिक कोविड-19 के पॉजिटिव मामले मिले हैं।

नई दिल्ली: देशभर में तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है।  महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 1165 नए मामले सामने आए हैं और पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वजह से 48 लोगों की मौत हुई है। इस तरह राज्य में कुल कोविड-19 पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 20,228 हो गई है। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने दी है।

मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 नए मामला सामने आए हैं जिसके बाद इस क्षेत्र में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 833 तक पहुंच गई है और शनिवार को संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक यहां 27 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के कुल मामले 833 हो गए हैं। उन्होंने बताया कि मुस्लिम नगर, मुकंद नगर, आजाद नगर, धारावी मेन रोड, धोरवाड़ा, माटुंगा लेबर कैंप, इंदिरा नगर, बालाजी नगर, कुंभरवाड़ा समेत अन्य क्षेत्रों में यह नए मामले सामने आए हैं। गुरुवार को नायक नगर में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। 

बता दें कि पिछले 24 घंटे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) में कोरोना संक्रमण के 62 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही बल में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 234 हो गई है। इसके अलावा, पिछले 24 घंटे में 13 सीआईएसएफ के जवान भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह देशभर में सीआईएसएफ बल में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है। 

बता दें कि सीआईएसएफ में कोरोना संक्रमण का यह पहला मामला नहीं है। शुक्रवार को कोलकाता में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक अधिकारी की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई। इसके साथ ही अब तक सीआईएसएफ के दो अधिकारियों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हो चुकी है।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक अधिकारी ने कोविड-19 संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। विभिन्न अर्धसैनिक बलों में कोरोना वायरस के मामले 500 के करीब पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारी पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारतीय संग्रहालय की सुरक्षा इकाई में सहायक उप निरीक्षक रैंक के पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार को सीआईएसएफ के एक हेड कांस्टेबल की भी मौत हो गई थी। हेड कांस्टेबल मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तैनात थे। 

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरसमहाराष्ट्रमुंबईधारावी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?