लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में आज कोरोना से एक दिन में सर्वाधिक 116 लोगों की मौत, कोरोना के 2682 नए मामले

By अनुराग आनंद | Updated: May 29, 2020 20:55 IST

मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1447 नए मामले सामने आए हैं और 38 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 36,932 हो गई है।महाराष्ट्र में अब तक कुल 26,997 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण घटने के बजाय और तेजी से बढ़ रहा है। यहां आज (शुक्रवार) एक दिन में कोरोना संक्रमण से 116 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण से 2682 लोगों की मौत हुई है। 

अब तक राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 62228 हो गई है। मरनेवालों की संख्या 2098 हो गई है। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र सरकार ने दी है। 

मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1447 नए मामले सामने आए हैं और 38 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 36,932 हो गई है, साथ ही 1173 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र में अब तक कुल 26,997 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इसके अलावा मुंबई की झुग्गी बस्ती धारावी में कोरोना संक्रमण के 41 नए मामले सामने आए हैं। धारावी में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 1,715 मामले हो चुके हैं।

भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। 29 मई तक भारत मे कोरोना के मामले 1 लाख 60 हजार के करीब पहुंच चुके हैं और वहीं 4 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। देश के कई राज्य इस वायरस की चपेट में हैं। मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद जैसे बड़ शहरों में इस बीमारी ने लोगों को परेशान कर रखा है।

वहीं अगर पूरी दुनिया की बात करें तो कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा बढ़कर जल्द ही 60 लाख के करीब पहुंचने वाला है।वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 3 लाख 55 हजार से अधिक हो गई है। अकेले अमेरिका में एक लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।

देश में COVID19 के सक्रिय मामलों की संख्या 89,987 है। अब तक कुल 71,105 लोग ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटों में 3,414 मरीज ठीक हुए। रिकवरी रेट 42.89% है।

 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रमुंबईइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए