लाइव न्यूज़ :

राजस्थान पुलिस कोरोना काल में सख्ती से आई पेश, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई, काटे सात लाख से अधिक चालान

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 18, 2020 07:01 IST

निषेधाज्ञा तथा क्वारंटाइन मापदण्डों का उल्लघंन करने पर 3 हजार, 659 एफआईआर दर्ज कर अब तक 8 हजार, 114 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। निषेधाज्ञा व एमवी एक्ट के तहत 9 लाख, 69 हजार, 748 वाहनों का चालान एवं 1 लाख, 67 हजार, 390 वाहनों को जब्त किया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे राजस्थान में कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्धारित हेल्थ प्रोटोकाल की सख्ती से पालना आवश्यक है।अब तक 7 लाख 11 हजार से अधिक व्यक्तियों का चालान कर 10 करोड़, 39 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया जा चुका है।  

जयपुरः राजस्थान में कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्धारित हेल्थ प्रोटोकाल की सख्ती से पालना आवश्यक है। महानिदेशक पुलिस भूपेन्द्र सिंह ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मास्क लगाना, निर्धारित भौतिक दूरी रखना एवं हाथों की सफाई आदि सतर्कताएं बरतने पर विशेष ध्यान देने की अपील की है।

राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू राजस्थान एपिडेमिक अध्यादेश के तहत अब तक 7 लाख 11 हजार से अधिक व्यक्तियों का चालान कर 10 करोड़, 39 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया जा चुका है।  

सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 2 लाख, 69 हजार, 532, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 12 हजार, 860, निर्धारित सुरक्षित भौतिक दूरी नहीं रखने पर 4 लाख, 26 हजार, 620 व्यक्तियों के चालान किए गए है। 

सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वाले, शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर गुटखा-तम्बाकू का सेवन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

निषेधाज्ञा तथा क्वारंटाइन मापदण्डों का उल्लघंन करने पर 3 हजार, 659 एफआईआर दर्ज कर अब तक 8 हजार, 114 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। निषेधाज्ञा व एमवी एक्ट के तहत 9 लाख, 69 हजार, 748 वाहनों का चालान एवं 1 लाख, 67 हजार, 390 वाहनों को जब्त किया गया एवं करीब 17 करोड़, 63 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया जा चुका है।

प्रदेश में 27 हजार, 531 व्यक्तियों को सीआरपीसी के प्रावधानों के तहत शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामलों में अब तक 219 मुकदमे दर्ज कर 302 असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है एवं 232 को गिरफ्तार किया गया है। लॉक डाउन के दौरान काला बाजारी करते पाए गए दुकानदारों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 145 मुकदमे दर्ज कर 103 को गिरफ्तार किया गया एवं 64 मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाराजस्थान सरकारराजस्थान पुलिसराजस्थानराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील