लाइव न्यूज़ :

नाबालिग से बलात्कार के दोषी को 10 साल के कठोर कारावास की सजा

By भाषा | Updated: March 10, 2021 21:13 IST

Open in App

मंदसौर (मप्र) 10 मार्च मध्य प्रदेश में मंदसौर जिले की एक स्थानीय अदालत ने 23 वर्षीय युवक को नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के मामले में दोषी करार देते हुए दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

विशेष शासकीय लोक अभियोजक नीतेश कृष्णन ने बुधवार को बताया कि द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश निशा गुप्ता ने मंगलवार को सुरेशनाथ कालबेलिया को भादवि की धारा 376 (बलात्कार) तथा भादवि की अन्य संबद्ध धाराओं एवं यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉस्को एक्ट) के तहत सजा सुनाई है।

अदालत ने दोषी पर सात हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

उन्होंने बताया कि घटना 2014 में हुई थी जब आरोपी ने पीड़ित बालिका को चाकू की नोंक पर जिले के रिंडा गांव से एक विवाह समारोह से अगवा कर लिया था। वह उसे अहमदाबाद ले गया जहां उसने पीड़िता को पांच-छह दिन तक बंदी बनाकर रखा और उसके साथ बलात्कार किया।

लोक अभियोजक ने बताया कि बालिका ने घर लौटकर माता-पिता को आपबीती बताई। इसके बाद जिले के अफजलपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

कृष्णन ने बताया कि कालबेलिया को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इसके बाद वर्ष 2018 में वह फरार हो गया। पिछले माह आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया और अब उसे अदालत ने दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो