लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में आतंकवाद, धमकी देने के काम में शामिल दोषी गिरफ्तार : पुलिस

By भाषा | Updated: July 17, 2021 22:59 IST

Open in App

श्रीनगर, 17 जुलाई केंद्र शासित प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर एक प्रख्यात पत्रकार, एक वकील और एक व्यवसायी की हत्या से जुड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि ये सभी अपराधी ‘‘आतंकवाद एवं धमकी देने के नेटवर्क’’ से जुड़े थे।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि एक ब्लॉग साइट के लिए गोपनीय तरीके से काम कर रहे अपराधियों का पुलिस ने पता लगाया।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में चलाए गए अभियान में श्रीनगर के संत नगर, राजबाग और बाटपुरा, पुलवामा के हवाल और पुंछ तथा जम्मू में पांच लोगों के घरों एवं कई अन्य स्थानों पर छापेमारी की गई। कुमार ने बताया कि अदालत से तलाशी वारंट हासिल कर संदिग्ध परिसरों पर छापेमारी की गई और काफी संख्या में मोबाइल फोन, डिजिटल स्टोरेज उपकरण और अन्य उपकरण बरामद किए गए।

उन्होंने कहा कि एक ही घर में 32 मोबाइल फोन, एक टैबलेट, दो लैपटॉप, चार हार्ड डिस्क स्टोरेज उपकरण, सात मेमोरी कार्ड और एक डोंगल जब्त किया गया।

आईजीपी ने कहा कि पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनकी पहचान संत नगर के नाजिश यसराब रहमानी और ताबिश अकबर रहमानी, राजबाग के सोफी मोहम्मद अकबर, बाटपुरा हजरतबल के पीरजादा रफीक मखदूमी और पुंछ के जावेद खालिद के तौर पर हुई है।

उन्होंने कहा कि इन लोगों की गिरफ्तारी और काफी संख्या में डिजिटल उपकरणों की बरामदगी तथा उनमें संग्रहित डाटा से उम्मीद है कि पत्रकार शुजात बुखारी, वकील बबर कादरी और व्यवसायी सतपाल निश्चल की हत्या की साजिश का खुलासा हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे