JNU फिर से विवादों में, वेबिनार के लिए लिखा 'भारत नियंत्रित कश्मीर'
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2021 12:54 IST2021-10-30T12:19:44+5:302021-10-30T12:54:26+5:30
जेएनयू के सेंटर फॉर वीमेन स्टडीज द्वारा 'जेंडर रेजिस्टेंस एंड फ्रेश चैलेंजेज इन पोस्ट-2019 कश्मीर' शीर्षक पर वेबिनार का आयोजन किया जाना था। कार्यक्रम को लेकर लिखे गए नोटिस में कश्मीर को भारतीय नियंत्रित कश्मीर लिखकर संबोधित किया गया था। जिसको लेकर विवाद शुरू हुआ, विवाद बढ़ने पर जेएनयू प्रशासन ने कार्यक्रम रद्द करने का निर्देश दिया।

जेएनयू
नई दिल्ली: दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) फिर से विवादों में है। दरअसल यहां, सेंटर फॉर वीमेंस स्टडीज के द्वारा 29 अक्टूबर को कश्मीर को लेकर एक वेबिनार का आयोजन कराया जाना था, जिसमें कश्मीर को 'भारत नियंत्रित कश्मीर' (Indian occupation in Kashmir) लिखकर संबोधित किया गया था। इसी बात को लेकर यह विवाद हुआ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों कार्यक्रम का विरोध किया। वहीं जेएनयू प्रशासन ने इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं। उधर, छात्र संगठन एबीवीपी ने कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ कार्यवाई की मांग कर रहा है।
Webinar titled 'Gendered Resistance&Fresh Challenges in Post-2019 Kashmir' was to be organised by Centre for Women Studies. The JNU admin instructed the event to be cancelled: JNU VC MJ Kumar
— ANI (@ANI) October 29, 2021
The Notice for webinar mentioned- 'gendered resistance to Indian occupation in Kashmir' pic.twitter.com/dhI2OmRcm3
खबर के मुताबिक जेएनयू के सेंटर फॉर वीमेन स्टडीज द्वारा 'जेंडर रेजिस्टेंस एंड फ्रेश चैलेंजेज इन पोस्ट-2019 कश्मीर' शीर्षक पर वेबिनार का आयोजन किया जाना था। कार्यक्रम को लेकर लिखे गए नोटिस में कश्मीर को भारतीय नियंत्रित कश्मीर लिखकर संबोधित किया गया था। जिसको लेकर विवाद शुरू हुआ, विवाद बढ़ने पर जेएनयू प्रशासन ने कार्यक्रम रद्द करने का निर्देश दिया।
विरोध कर रहे विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने इस कार्यक्रम को गैर संवैधानिक बताया और आयोजकों के खिलाफ एक्शन की मांग की है। उच्च शिक्षा की दृष्टि से जेएनयू देश के शीर्ष विश्वविद्यालयों में से एक है। हालांकि समय-समय पर विवादों से भी इसका नाता रहता है।