लाइव न्यूज़ :

शाहीन बाग पर बंगाल के BJP अध्यक्ष के विवादित बोल, कहा- विदेशों पैसों से प्रदर्शनकारी को बिरयानी परोसी जाती है

By अनुराग आनंद | Updated: February 16, 2020 08:20 IST

बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘‘गरीब एवं अशिक्षित महिला और पुरूष सड़कों पर धरना देने के लिए बैठे हुए हैं । उन्हें बिरयानी खिलायी जा रही है जो विदेशों से आये से पैसे से खरीदी जा रही है ।’’

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान प्रवेश वर्मा, अनुराग ठाकुर समेत कई भाजपा नेता शाहीन बाग पर विवादित बयान दे चुके हैं। शाहीन बाग में करीब 2 माह से प्रदर्शनकारी सीएए व एनआरसी के विरोध में सड़क पर बैठे हैं।

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को यह दावा कर नया विवाद पैदा कर दिया कि दिल्ली के शाहीन बाग में और कोलकाता के पार्क सर्कस में ‘अशिक्षित महिला एवं पुरूष’’ प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें विदेशी फंड से खरीदी गयी बिरयानी परोसी जाती है और पैसे दिये जाते हैं।

घोष ने यहां पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘गरीब एवं अशिक्षित महिला और पुरूष सड़कों पर धरना देने के लिए बैठे हुए हैं । उन्हें बिरयानी खिलायी जा रही है जो विदेशों से आये से पैसे से खरीदी जा रही है ।’’ भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘चाहे वह दिल्ली का शाहीन बाग हो या कोलकाता का पार्क सर्कस, हर जगह एक ही स्थिति है।

बृंदा करात एवं पी चिदंबरम जैसे लोग इस भीड़ में शामिल होते हैं । कुछ अशिक्षित महिलायें अपने गोद में बच्चों को लेकर बैठी हैं । वे लोग केवल उनके श्रोता हैं ।’’ घोष के बयान पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस एवं विपक्षी माकपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य मोहम्मद सलीम ने कहा, ‘‘जमीनी हकीकत के बारे में जिसे पता नहीं हो वह इन महिलाओं के बारे में ऐसी टिप्पणी नहीं कर सकता है । तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि ऐसी टिप्पणियों से भगवा पार्टी की मानसिकता झलकती है । 

टॅग्स :शाहीन बाग़ प्रोटेस्टपश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया