लाइव न्यूज़ :

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण समय के अंदर पूरा हो: विश्व हिंदू परिषद

By नितिन अग्रवाल | Updated: February 6, 2020 08:39 IST

संगठन के महासचिव विनोद बंसल ने लोकमत समाचार को बताया कि नव गठित ट्रस्ट की बैठक शीघ्र हो और मंदिर उन्हीं शिलाओं और उन्ही पूज्य सन्तों के सानिध्य में बनाया जाए जिसकी पूरे हिंदू समाज को आकांक्षा है.

Open in App
ठळक मुद्देविश्वभर के सभी राम भक्तों की आर्थिक अथवा परोक्ष रूप से शामिल किया जाए. राम भक्त मनाएं राम उत्सव विहिप ने 25 मार्च से 2 अप्रैल तक श्री राम महोत्सव मनाने का भी ऐलान किया है.

नितिन अग्रवाल

अयोध्या में राम मंदिर के लिए ट्रस्ट के गठन के साथ ही विश्व हिंदू परिषद ने मंदिर निर्माण समय से पूरा होने की मांग सरकार के सामने रख दी है. मंदिर निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले संगठन ने ट्रस्ट बनाने के लिए प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि इसके लिए प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रुप से समाज के सभी वर्गों का सहयोग लिया जाए.

विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि भगवान की जन्मभूमि पर दिव्य श्री राम मंदिर के निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ होकर समयबद्ध तरीके से उसी नक्शे के अनुसार होना चाहिए जो भारतीय जन मानस के मन पर दशकों से अंकित है. उन्होंने कहा कि विश्वभर के सभी राम भक्तों की आर्थिक अथवा परोक्ष रूप से शामिल किया जाए.

संगठन के महासचिव विनोद बंसल ने लोकमत समाचार को बताया कि नव गठित ट्रस्ट की बैठक शीघ्र हो और मंदिर उन्हीं शिलाओं और उन्ही पूज्य सन्तों के सानिध्य में बनाया जाए जिसकी पूरे हिंदू समाज को आकांक्षा है. उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के 15 सदस्यों में स्थाई रूप से एक दलित को शामिल किए जाने के बारे में कहा कि यह संतों की आशा के अनुकूल है.

राम भक्त मनाएं राम उत्सव विहिप ने 25 मार्च से 2 अप्रैल तक श्री राम महोत्सव मनाने का भी ऐलान किया है. इसके तहत दुनिया भर में रहने वाले रामभक्तों से हर मंदिर, चौपाल, गांव, नगर, तहसील व जिला केंदों में श्रीराम, भगवान वाल्मीकि तथा श्रीराम जन्मभूमि के चित्रों के साथ भव्य शोभा यात्राएं और सभाएं कर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया गया है.

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्यालोकमत समाचारवीएचपी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी