लाइव न्यूज़ :

आत्महत्या के इरादे से नहर में कूदी महिला को कांस्टेबल ने बचाया

By भाषा | Updated: December 10, 2020 22:03 IST

Open in App

नोएडा आत्महत्या करने के लिए नहर में कूदी महिला को गौतम बुद्ध नगर पुलिस में तैनात एक कांस्टेबल ने अपनी जान पर खेलकर बचा लिया। पुलिस के अधिकारियों ने कांस्टेबल को नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला का उसके पति से बृहस्पतिवार को झगड़ा हो गया। आक्रोश में आई महिला ने खेरली नहर में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला को नहर में छलांग लगाते हुए कांस्टेबल इरफान ने देख लिया। उसने अपनी जान की परवाह किए बिना वर्दी पहने ही नहर में कूद गया तथा 200 मीटर तक तैरकर पानी में डूब रही महिला की जान बचाई।

डीसीपी ने बताया कि महिला की जान बचाने वाले कांस्टेबल इरफान को पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने 20 हजार रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित करने की घोषणा की है।

घटना की सूचना पाकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पुलिस चौकी पर पहुंचे तथा ताली बजाकर कांस्टेबल इरफान को शाबाशी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी