लाइव न्यूज़ :

रक्षा मंत्रालय के बयान से घुटने टेकने वाले नेतृत्व का ‘षड्यंत्रकारी नकाब’ उतर गया: कांग्रेस

By भाषा | Updated: February 12, 2021 21:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 फरवरी कांग्रेस ने चीन के साथ सीमा पर गतिरोध को खत्म करने के मकसद से हुए समझौते को लेकर रक्षा मंत्रालय द्वारा बयान जारी किये जाने के बाद शुक्रवार को दावा किया कि ‘घुटने टेकने वाले नेतृत्व का षड्यंत्रकारी नकाब’ उतर गया है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान में कहा, ‘‘ रक्षा मंत्रालय ने 12 फरवरी को ‘ऑपरेशन कवरअप’ के तहत बयान जारी किया, जिससे भारत के उस घुटने टेकने वाले नेतृत्व के चेहरे से षड्यंत्रकारी नकाब उतर गया है जो नेतृत्व करने का हकदार नहीं है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘(नरेंद्र) मोदी सरकार और रक्षा मंत्रालय के बयान में बहुत खामियां हैं। रक्षा मंत्री (राजनाथ सिंह) और रक्षा मंत्रालय के बयानों से यह तथ्य पूरी तरह उजागर हो गया है कि मोदी सरकार ‘कैलाश रेंज’ से भारतीय जवानों को पीछे हटाने पर सहमत हो गई है ।’’

सुरजेवाला ने सवाल किया कि कैलाश रेंज से पीछे हटने पर सहमति जताकर मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ‘अक्षम्य समझौता’ क्यों किया है?

उन्होंने कहा, ‘‘पैंगोंग झील इलाके के उत्तरी किनारे पर भारत का फिंगर 4 तक हमेशा नियंत्रण रहा है और भारत के सैनिक फिंगर 8 तक गश्त करते थे। बयानों से स्पष्ट है कि मोदी सरकार फिंगर 4 से फिंगर 3 तक जवानों को हटाने पर सहमत हुई है। यह भारत की भूभागीय अखंडता के साथ समझौता है।’’

गौरतलब है कि रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में पैंगोग सो (झील) इलाके में सैनिकों को पीछे हटाने के लिए चीन के साथ एक समझौते को अंतिम रूप दिये जाने के परिणामस्वरूप भारत ने किसी भी इलाके से दावा नहीं छोड़ा है।

उसने यह भी बताया कि पूर्वी लद्दाख सेक्टर में देश के राष्ट्रीय हित और भूभाग की प्रभावी तरीके से रक्षा की गई है, क्योंकि सरकार ने सशस्त्र बलों की ताकत पर पूरा भरोसा दिखाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारत अधिक खबरें

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत