लाइव न्यूज़ :

दिल्ली का दिल कनॉट प्लेस है दुनिया का नौवां सबसे महंगा ऑफिस स्पेस, जानें बाकी शहर हैं किस नंबर पर ?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 12, 2018 04:35 IST

देशभर में दिल्ली का दिल कहा जाने वाला कनॉट प्लेस दुनिया ने महंगे स्थलों में से एक है। कनॉड प्लेस दुनिया में नौंवां सबसे महंगा कार्यालय स्थल बन गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 12 जुलाई: देशभर में दिल्ली का दिल कहा जाने वाला कनॉट प्लेस दुनिया ने महंगे स्थलों में से एक है। कनॉड प्लेस दुनिया में नौंवां सबसे महंगा कार्यालय स्थल बन गया है। यहां एक वर्गफुट क्षेत्रफल का औसत वार्षिक किराया 153 डॉलर यानी करीब 10,527 रुपये तक पहुंच गया है। एक प्रॉपर्टी सलाहकार सीबीआरई के सर्वे में ये बात सामने आई है। ऐसा नहीं है ये एक दम से महंगा हो गया है इससे पहले सीपी दसवें स्थान पर था। इस लिहाज से यह एक स्थान चढ़ा है।

सीबीआरई के द्वारा पेश की गई रिपोर्ट के मुताबिक बीते साल इस लिस्ट में 16 वें स्थान पर रहने वाला मुंबई का बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स अब 26 वें स्थान पर था। यहां का औसत सालाना किराया 96.51 डॉलर प्रति वर्गफुट है। वहीं शहर के ही नरीमन पॉइंट स्थित सीबीडी का स्थान भी घटकर 37 वां रह गया है जो पिछले साल 30 वें स्थान पर था। यहां का सालाना किराया 72.80 डॉलर प्रति वर्गफुट है। ऐसे में 10 से 9 वें स्थान पर आकर दिल्ली ने बढ़त हासिल की है।

सीबीआरई ने ग्लोबल प्राइम ऑफिस ऑक्युपेंसी कॉस्ट सर्वे ’के जरिए ये लिस्ट पेश की है, जिसनें दिल्ली को 9वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसमें लागत में जगह का किराया, स्थानीय कर और सेवा शुल्क इत्यादि शामिल हैं। सीबीआरई के चेयरमैन अशुमन मैगजीन का कहना है कि सीपी दिल्ली एक प्रमुख बाजार है। यहां बहुत कुछ महत्वपूर्ण घटता है और इस साल यह एक स्थान ऊपर आकर नौवें स्थान पर रहा है। मुंबई के बाजार में भी आने वाले महीनों में बढ़त दिख सकती है। 

जारी की गई रिपोर्ट की मानें तो इस लिस्ट में पहले स्थान पर हांगकांग का सेंट्रल क्षेत्र है। यहां का सालाना किराया 306.57 डॉलर प्रति वर्गफुट है। वहीं, इसी श्रेणी में आगे लंदन का वेस्टएंड, बीजिंग का फाइनेंस स्ट्रीट, हांगकांग का कोलून और बीजिंग का सीबीडी है। न्यूयॉर्क का मिडटाउन-मैनहैटन सूची में छठे स्थान पर रहा है जहां वार्षिक किराया 183.78 डॉलर प्रति वर्गफुट है। वहीं मिडटाउन-साउथ मैनहैटन सातवें स्थान पर है जहां वार्षिक किराया 171.56 प्रतिफुट है। शीर्ष दस में तोक्यो का मारुनोउची/ओटेमाची आठवें स्थान पर और लंदन का सिटी क्षेत्र 10 वें स्थान पर है।ऐसे में अब सीपी पर किराए पर कार्यस्थल लेना और खरीदना और महंगा हो सकता है।

टॅग्स :दिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील